Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shops of BJP members demolished in Moradabad, MLA on strike, said- demolished without any notice

UP: मुरादाबाद में भाजपाइयों की दुकानें ध्वस्त, धरने पर बैठ गए विधायक, कहा- अफसरों ने बिना सूचना के तोड़ दी

Thu, 17 Apr 2025 06:05 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 06:05 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडी समिति में भाजपा नेताओं की दुकानों पर बुलडोजर चलाने के विरोध में विधायक रितेश गुप्ता कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठ गए। आरोप लगाया गया कि कार्रवाई बिना सूचना और भाजपा नेताओं को निशाना बनाकर की गई। सिटी मजिस्ट्रेट के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Shops of BJP members demolished in Moradabad, MLA on strike, said- demolished without any notice
मंडी समिति प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे विधायक और भाजपाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद की मंडी समिति में बुलडोजर चलाकर भाजपा नेताओं की दुकानें तोड़ने के विरोध में बुधवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गए। विधायक ने मंडी सचिव पर बिना सूचना दुकानों पर बुलडोजर चलाने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और मंडी उपनिदेशक के आश्वासन पर धरना खत्म हुआ। मंडी समिति में करीब 550 आढ़तियों का रजिस्ट्रेशन है, जिसमें करीब 250 आढ़तियों को दुकानें आवंटित है। कुछ आढ़तियों ने अतिक्रमण कर दुकान आगे बढ़ा ली है।
विज्ञापन


प्रशासन ने पिछले दिनों आढ़तियों को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। बुधवार को प्रभारी मंडी सचिव महादेवी टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचीं। भाजपा के लाइनपार मंडल के उपाध्यक्ष डोरी लाल व एक पदाधिकारी की दुकान बुलडोजर से गिरा दी गई, जिसे लेकर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता भड़क गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी होने पर नगर विधायक रितेश गुप्ता समर्थकों के साथ मंडी समिति पहुंच गए। मंडी सचिव पर बिना सूचना कार्रवाई करने और भाजपा नेताओं की दुकानों को निशाना बनाने का आराेप लगाकर विधायक वहीं धरने पर बैठ गए। इस बीच महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला भी अपनी टीम के साथ माैके पर पहुंच गए। 

इसके बाद भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। गिरीश भंडूला ने कहा कि मंडी सचिव पार्टी से जुड़े आढ़तियों को निशाना बना रही हैं।  विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के भाजपा नेता की दुकान पर बुलडोजर चलाया गया, जो कि पूरी तरह नियमों के खिलाफ है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अधिकारी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पक्षपातपूर्ण व्यवहार कर रहे हैं। हंगामा की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट किंशुक श्रीवास्तव और मंडी उपनिदेशक माैके पर पहुंच गए। नगर विधायक को आश्वासन दिया कि आगे से बिना जांच और पूर्व सूचना के कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। इसके बाद विधायक धरने से उठे।

Trending Videos

मंडी सचिव के वायरल वीडियो की सिटी मजिस्ट्रेट करेंगी जांच  
मंडी समिति में बुधवार को हंगामे के बीच प्रभारी मंडी सचिव महादेवी का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में वह काउंटर पर बैठकर लाइसेंस नवीनीकरण के पैसे ले रही हैं। इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच सिटी मजिस्ट्रेट करेंगी।

शिवसेना और उद्योग व्यापार संगठन ने किया समर्थन : शिवसेना जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने कहा कि अतिक्रमण के नाम पर व्यापारियों का शोषण रोका जाए। वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने कहा कि मंडी में व्यापारियों की दुकानें आज से नहीं हैं। उन्हें कोई स्थान दिया जाए। उनकी दुकानें तोड़ना जायज नहीं है। 

मंडी में मेरे लिए सभी व्यापारी एक समान हैं। किसी को हानि पहुंचाने की मेरी कोई मंशा नहीं है। केवल शासन के आदेशों का पालन कराया जा रहा है। रही बात वायरल वीडियो की तो यह वीडियो उस समय का है, जब मैं मंडी निरीक्षक के पद पर कार्य कर रही थी। मंडी शुल्क, विकास सेस, यूजर चार्ज, लाइसेंस शुल्क एक साथ सभी बकाया जमा कराकर ही नवीनीकरण की कार्रवाई की जाती है। - महादेवी, प्रभारी मंडी सचिव

मंडी समिति में भाजपा नेताओं या पार्टी से जुड़े लोगों की दुकानें तोड़ी जा रही हैं। बुधवार को भी बिना किसी सूचना के मंडी सचिव भाजपा नेता की दुकान गिराने पहुंच गईं। यहां के आढ़तियों की स्थिति से मंत्री दिनेश प्रताप सिंह को अवगत कराया गया है। आढ़तियों की बेहतरी के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। मंडी सचिव के पैसे लेने का वीडियो वायरल हुआ है। इसकी शिकायत मंत्री, कमिश्नर और डीएम से की गई है। - रितेश गुप्ता, नगर विधायक

मंडी समिति में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई चल रही है। करीब 126 नई दुकानों का भी प्रस्ताव भेजा गया है। नगर विधायक की मांग है कि लाइसेंस के सापेक्ष दुकानों का निर्माण हो। इसके लिए दोबारा प्रस्ताव भेजा जाएगा। दुकानदारों के साथ बैठक कर वार्ता के बाद मंडी समिति से अवैध कब्जा हटवाया जाएगा। मंडी में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। - अनुज सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed