फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shedule of university exam issued

विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
shedule of university exam issued
मुरादाबाद। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से जारी किए गए परीक्षा कार्यक्रम में परीक्षा प्रभारी और प्राचार्य उलझ रहे हैं। उनका कहना है कि विवि ने 20 मई तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं करवानी हैं और इसी बीच वार्षिक परीक्षाएं निर्धारित कर दी हैं। वहीं, हिंदू कॉलेज में 18 जून को विश्वविद्यालय की शोध संयुक्त प्रवेश परीक्षा भी प्रस्तावित है। विवि अधिकारियों का कहना है कि जरूरत पड़ने पर परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डॉ. संजय कुमार रस्तोगी का कहना है कि 18 जून को तीनों पालियों में डिफेंस स्टडीज विषय की परीक्षा है। तीनों पालियों में लगभग तीन-तीन सौ परीक्षार्थी आवंटित हो सकते हैं। वहीं, 18 जून को ही विश्वविद्यालय की शोध की प्रवेश परीक्षा दो पालियों में होनी है। इसके लिए छह सौ विद्यार्थियों को आवंटित किया गया है। उन्होंने कहा कि कॉलेज में 17 से 20 जून तक प्रयोगात्मक परीक्षाओं का शेड्यूल पहले से प्रस्तावित है। प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए कमरों की व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों की भीड़ भी रहेगी। अब वार्षिक परीक्षाएं होने से एक साथ से बहुत परेशानी आएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन के लिए सोमवार को विश्वविद्यालय को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed