फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven dead in a fatal road accident in sambhal

यूपी: संभल सड़क हादसे में दो बच्चों समेत 8 की मौत, 10 लोग गंभीर रूप से घायल

Wed, 19 Jun 2019 03:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2019 03:12 AM IST
विज्ञापन
seven dead in a fatal road accident in sambhal
- फोटो : अमर उजाला

जिले के बहजोई थाना क्षेत्र स्थित लहरावन के लोग बदायूं जिले से चाचीपुर से लग्न चढ़ाकर अपने गांव वापस लौट रहे थे। सभी लोग आयशर कैंटर पर सवार थे और गांव के करीब पहुंच गए थे अचानक मुरादाबाद-आगरा हाइवे पर महेंद्रा पिकअप से उनकी आयशर कैंटर टकरा गई। आमने सामने की भीषण टक्कर में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आठवें शेर सिंह की मौत उपचार के दौरान हुई है। दस लोग घायल हुए हैं। बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ. बीएल वेराटिया ने हादसे में मरने वालों की पुष्टि की। 

विज्ञापन


आयशर कैंटर और महेंद्रा पिकअप में भीषण टक्कर से यह हादसा हुआ है। घटना की खबर मिलते ही बहजोई थाना पुलिस पहुंची। घायलों को बहजोई के जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद सीओ चंदौसी पूनम मिश्रा भी मौके पर पहुंची। आयशर कैंटर पर सवार आठ लोग मौत के शिकार हुए हैं। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बुधवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर घटना पर दुख व्यक्त किया है।
विज्ञापन


हादसे का शिकार दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया है। कई घायलों की हालत गंभीर है। पिकअप के चालक का कोई पता नहीं है। वह मौके से फरार है। लहरावन निवासी रामभरोसे की लड़की ज्योति की शादी 19 जून को है, बारात चाचीपुर गांव से आनी थी। इसीलिए 18 जून को चाचीपुर में लगन च़ढ़ाने के लिए लड़की वाले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतकों की सूची

1-पवन पाल (08) पुत्र, रमेश पाल निवासी देवीपुरा
2- होतीलाल (65) पुत्र, नत्थू लाल निवासी लहरावन
3-रामकुवर (65) पुत्र, दाताराम निवासी कोहरा, इस्लामनगर बदायूं
4-हरीशंकर (55 )पुत्र, सुखराम, लहरावन, बहजोई
5- रामवीर (50) पुत्र, नत्थू सिंह, लहरावन, बहजोई
6- दिनेश चंद्र शर्मा पुत्र, गेंदनलाल शर्मा, लहरावन, बहजोई
7- बृजेश (10) पुत्र, चंद्रपाल, लहरावन, बहजोई
8- शेर सिंह (40) पुत्र, रंजीत, लहरावन बहजोई

यह हैं घायल
चंद्रपाल निवासी लहरावन
अजय कुमार, निवासी लहरावन
अमन ,लहरावन
प्रियांशु, लहरावन
मुकेश पाल, देवीपुरा
सोमेश, मौलागढ़
जयप्रकाश,लहरावन
किशनवीर, लहरावन
अजयपाल, लहरावन
रिंकू, लहरावन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed