फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   servent arrested in theft

नौकर ने मालिक को दो लाख 10 हजार का लगाया चूना साथी सहित गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
servent arrested in theft
मुरादाबाद। नौकर ने अपने साथी के साथ मिलकर व्यवसायी मालिक के घर से दो लाख दस हजार रुपये की चुरा लिया। सिविल लाइंस पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से पहचानकर नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से चोरी गए एक लाख 91 हजार रुपये बरामद किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना प्रभारी गजेंद्र सिंह के अनुसार रामगंगा विहार फेज-1 स्टेडियम रोड निवासी संजय अग्रवाल की ड्राई फ्रूड का कारोबार करते हैं। 26 अगस्त को व्यवसायी अपनी पत्नी को साथ दोस्त के घर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सुनने के लिए रामनगर गया था। रात दस बजे व्यवसायी घर लौटा तो मकान की पहली मंजिल का दरवाजा और आलमारी के ताले टूटे पड़े थे। आलमारी में रखे 2 लाख 10 हजार रुपये भी गायब थे। इसके बाद व्यवसायी ने अपने नौकर विपिन पर चोरी का शक जताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले मेें मुकदमा दर्ज कर लिया। मुकदमे के विवेचक रामगंगा विहार चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से छानबीन की। इसके बाद स्पष्ट हो गया कि नौकर ने ही चोरी की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोमवार को डिलारी सौदासपुर निवासी आरोपी नौकर विपिन कुमार और उसके साथी राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी विपिन ने कबूल किया कि वह तीन माह से संजय अग्रवाल के घर नौकरी कर रहा था। उसे पता था कि मालिक पैसे कहां रखते हैं। मौका पाकर उसने दोस्त राहुल को बुलाया और उसकी मदद से चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक लाख 91 हजार रुपये बरामद किया। नौकर ने बताया कि चोरी की रकम में से दस हजार रुपये उसने बीमार पत्नी के इलाज में खर्च किया और नौ हजार रुपये की पार्टी कर ली थी। शेष रकम में से एक लाख रुपये विपिन और 91 हजार रुपये राहुल ने बांट लिए। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया। अदालत ने दोनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed