{"_id":"600d8f728ebc3e31c77be75b","slug":"school-student-challan-dupty-sp-hariyana-moradabad-news-mbd377262153","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी बनी छात्रा ने कटवाया पूर्व डीएसपी का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी बनी छात्रा ने कटवाया पूर्व डीएसपी का चालान
विज्ञापन
रामपुर में सिविल लाइंस में सड़क पर चेकिंग के दौरान डिप्टी एसपी से बातचीत करते एसपी शगुन गौतम। संव
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। बालिका दिवस पर मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को विभिन्न स्कूलों की छात्राओं को नामित थाना प्रभारी बनाया गया। नामित थाना प्रभारियों ने न सिर्फ फरियादियों की समस्याएं सुनीं बल्कि नियम विरुद्ध ड्राइविंग वाले वाहनों के चालान भी करवाए। सिविल लाइंस क्षेत्र की नामित थाना प्रभारी ने हरियाणा पुलिस के एक सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी की गाड़ी का भी चालान करवा दिया। वह सीट बेल्ट नहीं लगाए हुए थे। इसके बाद नामित थाना प्रभारी ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के क्रम में चेकिंग भी करवाई।
बालिका दिवस पर रामपुर पुलिस की कमान बेटियों के हाथों में रही। स्कूल की छात्राओं को थानों का प्रभारी बनाया गया। सिविल लाइंस थाने की कमान ग्रीनवुड की छात्रा कुमारी अरीशा खान के हाथों में रही। थाना प्रभारी सिविल लाइन व उपनिरीक्षक बनीं छात्राओं को पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम ने बुके देकर सम्मानित किया। साथ ही थाने की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। नामित थानेदार के रूप में अरीशा ने पहले तो थाने में मौजूद फरियादियों की समस्याएं सुनीं और फिर पुलिस के साथ वाहनों की चेकिंग करने के लिए निकल पड़ीं। उन्होंने थाने के बाहर ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान कटवाने शुरू कर दिए।
इस बीच हरियाणा के रिटायर्ड डिप्टी एसपी की गाड़ी वहां से गुजर रही थी। उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगा रखी थी। अरीशा ने गाड़ी रुकवाकर पहले उन्हें यातायात नियमों के बारे में बताया और फिर उनकी गाड़ी का चालान करवा दिया। नामित थाना प्रभारी ने सीआरपीएफ के एक जवान की गाड़ी का भी चालान करवाया और यातायात नियमों के पालन का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन
इस दौरान एक स्कूल प्रबंधक के रिश्तेदार के वाहन का भी चालान काटा गया। कार्रवाई होने के दौरान वाहन चालक ने पुलिस के साथ नोकझोंक की लेकिन पूरी लिखापढ़त की गई। चेकिंग के दौरान कई वाहनों के शीशे पर लगी काली फिल्म को भी हटवाया गया। नामित थाना प्रभारी ने कई ऐसे वाहनों को रोका, जिन पर पुलिस और सेना लिखा हुआ था। नामित थाना प्रभारी ने वाहनों से पुलिस और सेना के स्टिकर हटवाए। जनपद के अन्य थानों की कमान संभालने वाली छात्राओं ने भी लोगों की समस्याएं सुनीं।
एसपी ने किया रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के मद्देनजर एसपी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर परिसर की सुरक्षा में लगे कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा भी की।