फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sawan rain in Bhado, 74.4 mm rain in three and a half hours

Moradabad News: भादो में सावन की झड़ी, साढ़े तीन घंटे में 74.4 एमएम बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
Sawan rain in Bhado, 74.4 mm rain in three and a half hours
मुरादाबाद। भादो के महीने में बुधवार को सावन की तरह झूमकर बादल बरसे। साढ़े तीन घंटे तक झमाझम बारिश के बाद भी रिमझिम फुहारें तो शाम तक पड़ती रहीं। इस दौरान शहर में कुल 74.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के दाैरान कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। वहीं बारिश से कई मोहल्लों में जलभराव हो गया। लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही थी। दोपहर करीब 12 बजे आसमान में काले घने बादल छा गए और फिर बारिश शुरू हुई। साढ़े तीन घंटे तक मूसलाधार बारिश की वजह से दोपहर में अंधेरा छा गया। शाम तक भी आसमान बादलों से घिरा हुआ था। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

वातावरण में नमी सुबह के समय 89 फीसदी थी, जो शाम को 95 फीसदी दर्ज की गई। सुबह पूरब से पश्चिम दिशा में हवा की गति पांच से दस मिलोमीटर प्रति घंटा रही। शाम को हवाओं का रुख बदल गया। हवा उत्तर पश्चिम से दक्षिण पश्चिम दिशा में दस किलोमीटर प्रति घंटा की गति से चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. आरके सिंह ने कहा कि मानसून सामान्य है। अगले चार दिन ऐसे ही बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश का अनुमान है। 15 सितंबर के आसपास मानसून राजस्थान से वापस होना शुरू होगा। इस बार देर हो रही है।

दो सितंबर तक मुरादाबाद में सीजन की सामान्य बारिश का स्तर 743.7 मिलीमीटर का है। बुधवार को भारी बारिश होने के बाद यह स्तर सामान्य से अधिक हो गया है। बुधवार दोपहर तक इस सीजन की कुल बारिश 832.6 मिलीमीटर हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार यह सामान्य से लगभग 12 फीसदी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed