फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Saudi Arabian disaster raises concerns for 200 Moradabad families

Moradabad News: सऊदी हादसे ने मुरादाबाद के 200 परिवारों की बढ़ाई चिंता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Saudi Arabian disaster raises concerns for 200 Moradabad families
मुरादाबाद। सऊदी अरब हादसे से शहर के 200 परिवारों की चिंता बढ़ गई है। शहरवासी अपने परिजनों की खैरियत की दुआएं करने के साथ उनके सकुशल लौटने की कामना कर रहे हैं। सऊदी अरब में एक सड़क हादसे में उमरा पर गए 42 भारतीय नागरिकों की जान चली गई थी। इस हादसे की सूचना मिलते ही उन परिवार के सदस्य परेशान हो गए हैं जिनके अपने परिजन मौजूदा समय में उमरा करने के लिए सऊदी अरब गए हुए हैं। हादसे के बाद परिजनों से संपर्क करने की कोशिशें भी तेज हो गईं। अपनों से बातचीत करने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है और उनके सकुशल लौटने की दुआएं कर रहे हैं।
विज्ञापन

तहसील स्कूल के इरम ने कहा कि उनके भाई मो. सलीम मदीना में ही हैं। हादसे की सूचना मिलने पर भाई को कई बार फोन किया लेकिन इंटरनेट बंद होने की वजह से उनसे संपर्क नहीं हो सका। इससे उनकी चिंता और भी बढ़ गई। मो. सलीम को उसी रात नई दिल्ली के लिए फ्लाइट लेनी थी। हालांकि उन्होंने एयरपोर्ट पहुंचकर बहन से बात की और अपनी खैरियत की जानकारी दी तो परिवार में सभी को राहत मिली वरना सभी परेशान थे।
विज्ञापन

जामा मस्जिद के मो. अजीम, मो. वसीम, सुल्तान अहमद, लालबाग के शाकिर, जावेद नूर, तारा बिल्डिंग के मो. सलीम, तहसील स्कूल के सईद बिलाल भी उमरा करने के लिए सऊदी अरब पहुंचे हैं। उमरा के लिए काफिला लेकर जाने वाले फज्जील अहमद ने बताया कि उनके साथ 46 जायरीन हैं। जहां यह सड़क हादसा हुआ है वहां से वह सभी करीब 200 किलोमीटर की दूरी पर हैं। हादसे की जानकारी मिलते ही सबसे पहले सभी को अपनी खैरियत की जानकारी घर पर दिलाई गई। परिजनों को खैरियत की सूचना देने पर परिवार ने राहत की सांस ली। हादसे की खबर सुनकर सभी परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीरजादा, लाल बाग, जामा मस्जिद से जायरीनों के परिजनों ने बताया कि जब से हादसा हुआ है तब से चिंता बढ़ गई है। नमाज के बाद जायरीनों की सलामती और उनके खैरियत से लौटने की दुआएं कर रहे हैं।

वर्जन

शहर के 200 परिवारों से लगभग 250 जायरीन इस समय सऊदी अरब उमरा करने के लिए गए हुए हैं। हादसे की खबर सुनकर सभी की परेशानी बढ़ गई थी। हादसे में जान गंवाने वाले सभी भारतीय थे इस खबर से डर और चिंता दोनों बढ़ गए थे। कई टूर संचालकों से बात की है और सभी खैरियत से हैं। - मोअज्जम आफरीदी, संचालक, ड्रीम फ्लाई ट्रैवल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed