फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional

Sarvesh Singh Funeral: पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, पत्नी और बेटी हुई भावुक

Sun, 21 Apr 2024 06:50 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 21 Apr 2024 06:50 PM IST
सार

भाजपा के प्रत्याशी और मुरादाबाद के पूर्व सांसद सर्वेश सिंह का राजकीय सम्मान कि साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान उनके पैतृक गांव में बड़ी संख्या में नेताओं, अफसरों और स्थानीय लोगों का जमावड़ा लगा रहा। बेटे एवं बढ़ापुर के भाजपा विधायक सुशांत सिंह मुखाग्नि दी।

विज्ञापन
Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional
पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के पूर्व सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी सर्वेश सिंह का रविवार दोपहर करीब तीन बजे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अपने नेता को अंतिम विदाई देने के लिए गांव रतूपुरा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे काबू करने के लिए पुलिस को कई जगहों पर बैरिकेडिंग करनी पड़ी।

विज्ञापन

Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional
मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख समेत अन्य नेता भी पहुंचे। ठाकुरद्वारा के रतूपुरा निवासी सर्वेश सिंह के पार्थिव शव को शनिवार देर रात दिल्ली से लाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional
मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

रविवार दोपहर दो बजे अंतिम संस्कार का समय दिया गया था लेकिन सुबह से ही उनके आवास पर भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। हर वर्ग और हर समाज के लोग रतूपुरा में पहुंचे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कई थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।

विज्ञापन

Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional
मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, नगर विधायक रितेश गुप्ता, रामपुर सदर विधायक आकाश सक्सेना, महापौर विनोद अग्रवाल, मुरादाबाद के सांसद डॉ .एसटी हसन, ठाकुरद्वारा विधायक नवाब जान, कांठ के विधायक कमाल अख्तर समेत अन्य विधायक और नेता भी पहुंचे थे।

Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional
मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला

दोपहर दो बजे शव यात्रा महल से निकली तो लोगों की आंखों से आंसू छलक आए। अपने नेता के जयकारों के साथ शव यात्रा आगे पड़ी। ठाकुरद्वारा- कांठ रोड से सटे सर्वेश सिंह के खेत में ही अर्थी रोकी गई और पुलिस ने सलामी दी। इसके बाद खेत के एक कोने में उनके पार्थिक शव का अंतिमसंस्कार किया गया।

Sarvesh Singh Funeral: Former MP Sarvesh Singh cremated with state honours, wife and daughter become emotional
मुरादाबाद में भाजपा प्रत्याशी और पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल लोग - फोटो : अमर उजाला
सर्वेश सिंह के बेटे एवं बढ़ापुर के भाजपा विधायक सुशांत सिंह मुखाग्नि दी। दो एकड़ से ज्यादा बड़े इस खेत में दूर तक लोगों की भीड़ थी। जबकि आस पड़ोस के घरों की छतों से महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

मन बहुत दुखी है हमने एक शेर नेता खो दिया: ब्रजेश पाठक
यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार दोपहर पूर्व सांसद सर्वेश सिंह को श्रद्धांजलि देने रतूपुरा गांव पहुंचे। उन्होंने सर्वेश सिंह के बेटे सुशांत सिंह, बेटी और पत्नी साधना सिंह से बात कर संवेदना जताई। उन्हें भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार उनके साथ है।

श्रद्धांजलि देने के बाद घर से बाहर आए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मन बहुत दुखी है। हमने एक शेर नेता खो दिया। वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े नेता थे। जनता में वह बहुत लोकप्रिय थे। उनके जाने से भाजपा को बहुत क्षति हुई है।

पूरा भाजपा परिवार दुखी है। ईश्वर से प्रार्थना करते हैं उन्हें अपने चरणों में स्थान दें। पूरे परिवार को दुख सहने की ताकत दें। भाजपा परिवार उनके परिवार के साथ खड़ा है।

बीजेपी के लिए बहुत बड़ी क्षति: भूपेंद्र चौधरी
पूर्व सांसद को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि सर्वेश सिंह का असमय निधन भारतीय जनता पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने कहा कि सर्वेश सिंह का क्षेत्र की राजनीति में बहुत बड़ा कद था। वह एक जननेता थे।

जनता और गांव से जुड़कर उन्होंने हमेशा जनता के हित के लिए कार्य किया। जनता को हमेशा इंसाफ दिलाने की कोशिश की। उनका इस तरह अचानक से हमारे बीच से जाना बहुत पीड़ा देने वाला है। उन्होंने ईश्वर पीड़ित परिवार को दुख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करने और परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed