फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sanjeev Kumar became the acting president of the cooperative union even before the no-confidence motion against him.

Moradabad News: सहकारी संघ के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से पहले ही संजीव कुमार बने कार्यकारी अध्यक्ष

Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Sanjeev Kumar became the acting president of the cooperative union even before the no-confidence motion against him.
ठाकुरद्वारा। सहकारी संघ ठाकुरद्वारा के अध्यक्ष आशा देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। जिसपर चर्चा के लिए 11 जून को डीएम ने बैठक की तिथि निर्धारित की है लेकिन सोमवार को सहकारी संघ पर कुछ संचालकों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद उप सभापति संजीव कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम के आदेश पर बीडीओ 11 जून को अविश्वास प्रस्ताव की बैठक के लिए भायपुर सहकारी समिति के प्रबंध निदेशक हरेंद्र सिंह को कार्रवाई के लिए नियुक्त किया है लेकिन बैठक से पहले ही संजीव कुमार कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। हरेंद्र सिंह का कहना है कि इस बारे में 11 जून को ही बैठक होगी। जिसमें अध्यक्ष आशा देवी के खिलाफ ले गए विश्वास प्रस्ताव पर निर्णय होगा। डीएम के आदेश पर उन्हें बैठक की जिम्मेदारी सौंपने वाले बीडीओ उमाकांत मुद्गल ने भी कहा कि अविश्वास प्रस्ताव से पहले कोई बैठक करना उनका अपना व्यक्तिगत मामला है। लाए गये अविश्वास प्रस्ताव पर 11 जून को बैठक होगी यदि अविश्वास प्रस्ताव पास नहीं होगा तो आशा देवी ही अध्यक्ष बनी रहेंगी। उधर संजीव कुमार ने एक सहमति पत्र जारी किया है जिस पर कुछ सहकारी संघ के संचालकों और भाजपा नेताओं के हस्ताक्षर हैं। इसमें कहा गया है कि 16 मई को इस संबंध में वीरूवाला में भाजपा नेता गजेंद्र सिंह के घर पर बैठे हुई थी। जिसमें सहमति बन गई है कि संजीव कुमार उपसभापति कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में काम करेंगे। 30 नवंबर को आशा देवी अपना त्यागपत्र देंगी तब संजीव कुमार का पूर्ण रूप से अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करेंगे। सहकारी संघ पर सोमवार को ही बैठक में भाजपा नेता मनोज चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, पवन पुष्पद, डॉ आफताब हाशमी, आशुतोष अग्रवाल, सभासद सुधीर नायक आदि मौजूद रहे। बैठक की बाद कार्यकर्ताओं ने संजीव कुमार को फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें गिफ्ट देकर बधाई भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed