फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating

संभल हिंसा: अब एएसपी के नेतृत्व में एसआईटी करेगी विस्तृत जांच, पहले से दो टीमें 12 केसों की कर रही पड़ताल

Fri, 13 Dec 2024 01:11 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 13 Dec 2024 01:11 PM IST
सार

संभल बवाल की जांच एसपी अनुकृति की अगुवाई में एसआईटी करेगी। 24 नवंबर को हुए उपद्रव में पांच की मौत और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। पुलिस ने 12 मामलों की जांच शुरू की है, जिनमें सात एफआईआर दर्ज हुई थीं। 

विज्ञापन
Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
संभल में बवाल - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल एएसपी अनुकृति के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम ही संभल बवाल की जांच करेगी। ललितपुर से तबादला होकर संभल आए सीओ कुलदीप कुमार भी टीम में शामिल हैं। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि पहले दो टीमें संभल बवाल के 12 मामलों की जांच कर रही थी। लेकिन अब एक टीम बना दी है।

विज्ञापन

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
संभल में बवाल के बाद खुलने लगे बाजार और तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

जो आगे की जांच करेगी। जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। मालूम हो 24 नवंबर को जामा मस्जिद का सर्वे चल रहा था। इसी दौरान भीड़ ने उपद्रव कर दिया था। जिसमें पांच लोगों की जान गई थी। और 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। कई भीड़ में शामिल लोग भी घायल हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद

जिसमें कई को गोली भी लगी थी। इस पूरे बवाल में पुलिस की ओर से सात एफआईआर दर्ज कराई गई थीं। जिसमें पांच एफआईआर संभल कोतवाली और दो एफआईआर नखासा थाने में दर्ज की गई थीं। जिन लोगों की मौत हुई थी उसमें भी अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
संभल में हिंसा के बाद स्थिति - फोटो : संवाद

इसमें तीन हत्या के मामले संभल कोतवाली में दर्ज हैं और एक मामला नखासा थाने में दर्ज किया गया है। इसके अलावा उपद्रव के दौरान एक युवक को गोली लगी थी उसने जानलेवा हमले की रिपोर्ट पाकबड़ा थाने में दर्ज कराई थी जो अब संभल कोतवाली को ट्रांसफर कर दी गई है। इन सभी 12 मामलों की जांच एसआईटी कर रही है।

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

अभी 41 आरोपी ही गए हैं जेल

बवाल में 41 आरोपी जेल भेजे गए हैं। जबकि सात एफआईआर में 40 नामजद और 2750 अज्ञात आरोपी बनाए गए हैं। अभी पुलिस से लूटे गए सामान की भी बरामदगी नहीं हुई है। इसी तरह बवाल में जो हथियार इस्तेमाल किए गए उनकी भी बरामदगी होनी बाकी है।

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

विदेशी कारतूसों की जांच रिपोर्ट का इंतजार

जामा मस्जिद के नजदीक हुए बवाल में पाकिस्तान और अमेरिका निर्मित कारतूसों का इस्तेमाल किया गया था। छानबीन के दौरान पुलिस को खोखे और कारतूस मिले थे। इन खोखे और कारतूस की विशेषज्ञ जांच कर रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसको भी एसआईटी शामिल करेगी।

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
हिंसा के बाद पटरी पर आने लगा संभल - फोटो : संवाद

एसआईटी के सामने बड़ी चुनौती अब यह है कि जो विदेशी कारतूस इस्तेमाल किए गए हैं वह किस हथियार में इस्तेमाल किए गए। उनकी बरामदगी और इन हथियारों का इस्तेमाल करने वाले आरोपियों की तलाश करना बाकी है। 

Sambhal violence: Now SIT will investigate under the leadership of ASP, two teams are investigating
संभल में हिंसा के बाद हालात - फोटो : संवाद

बवाल के बाद दो एसआईटी का गठन किया गया था लेकिन उन दोनों टीमों को मिलाकर एक टीम बना दी गई है। जिसका नेतृत्व एएसपी (दक्षिणी) द्वारा किया जा रहा है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी। -कृष्ण कुमार विश्नोई, एसपी, संभल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed