फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal

UP: संभल में कुएं की तलाश में 15 फीट से अधिक तक खोदाई, चारों तरफ बने हैं दरवाजे!; मलबा उठाने का काम भी जारी

Mon, 30 Dec 2024 03:09 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 30 Dec 2024 03:09 PM IST
सार

संभल के लक्ष्मणगंज में सोमवार को भी बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का काम हो रही है। कुएं की तलाश में 15 फीट से अधिक तक खोदाई हो गई है। मकान के नीचे डेढ़ फीट अंदर तक बावड़ी की दीवार दिखाई दी है।

विज्ञापन
Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
Sambhal News - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के चंदौसी के लक्ष्मणगंज में सोमवार को भी बावड़ी को अस्तित्व में लाने के लिए खोदाई का कार्य जारी है। इसके साथ ही मलबा उठाने का काम भी जारी है। पालिक की टीमें शिफ्टों में काम कर रही हैं। तीन टीम कार्य में लगी हैं। बावड़ी का दोनों ओर का सिरा और कुएं की तलाश में खोदाई की जा रही है। 15 फीट तक कुएं की तलाश में खोदाई की जा चुकी है। वहीं गलियारे में एक साइड का लिंटर टूटा निकला है। हालांकि गलियारों से मिट्टी निकालने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। 
विज्ञापन

Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
बावड़ी के प्रवेश द्वार की ओर खोदाई
इससे पहले, रविवार की सुबह 10 बजे पालिका की टीम बावड़ी स्थल पर पहुंची थी। यहां मजदूरों की तीन टीमें बनाकर कार्य शुरू किया गया। एक टीम कुएं की तलाश में खोदाई में लग गई तो एक टीम गलियारों से मिट्टी निकालने और एक टीम बावड़ी के प्रवेश द्वार की ओर खोदाई में जुट गई। माना जा रहा है जहां कुआं है, वहां चारों ओर दरवाजे बने हैं। इसके बाद गलियारा और दीवार है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि बावड़ी का भवन यहीं तक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
टूटा निकला लिंटर
कुएं की तलाश में 15 फीट तक मिट्टी निकाल ली गई है। हालांकि बावड़ी का अस्तित्व सामने आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। वहीं सीढ़ियों से बावड़ी में उतरने के बाद दूसरी ओर के गलियारे से मिट्टी निकालने के दौरान लिंटर का बड़ा हिस्सा टूट कर नीचे आ गया है। लिंटर टूटा निकला है। उधर, बावड़ी के प्रवेश द्वार की ओर भी मिट्टी निकालने का कार्य किया गया। वहां मकान के नीचे डेढ़ फीट अंदर तक बावड़ी की दीवार नजर आ रही है।
विज्ञापन

Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
जामा मस्जिद के पास पुलिस चौकी का निर्माण तेज
उधर, जामा मस्जिद के नजदीक बन रही पुलिस चौकी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। अभी बाउंड्री का काम हो रहा है और इसे सत्यव्रत नाम दिया गया है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि निर्माण जल्द पूरा कर पुलिस तैनात की जाएगी। 24 नवंबर के बवाल के बाद सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह चौकी बनाई जा रही है।  सोमवार को भी पुलिस चाैकी की बाउंड्री बनाने का काम जारी है। इससे पहले रविवार को पिलर बनाने का काम कराया गया है। एएसपी श्रीश्चंद्र ने बताया कि 24 नवंबर को हुए बवाल के बाद से पुलिस-प्रशासन सतर्क है। सुरक्षा के लिहाज से ही पुलिस चौकी का निर्माण किया जा रहा है। 

Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
प्राचीन लक्ष्मी नारायण कूप बताकर खुदाई करने पहुंचे लोग, विरोध जताया
इससे पहले, रविवार को संभल के हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन अंतर्गत मुख्य बाजार घासमंडी में स्थित विवादित जमीन पर रविवार को हिंदू पक्ष के कुछ लोग खोदाई करने पहुंच गए। दावा किया कि जमीन के नीचे कुआं है। काफी समय पहले उसे पाट दिया गया। सूचना मिलने पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने चौकी पहुंचकर विरोध किया। इसके बाद पुलिस ने काम को रुकवा दिया और एहतियाती तौर पर पुलिसकर्मी तैनात कर दिए हैं।
 
Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
सरायतरीन के घास मंडी में होलिका दहन स्थल है। हिंदू समुदाय का दावा है कि होलिका दहन स्थल पर प्राचीन लक्ष्मी नारायण कूप है। आरोप है कि जिसे एक समुदाय के लोगों ने जबरन पाटकर बंद कर दिया। रविवार को कुछ लोग यहां कुएं की खोदाई करने पहुंच गए। इस पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विरोध दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खोदाई बंद करा दी। नगर पालिका के ईओ डाॅ. मणिभूषण तिवारी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि कूप चिह्नित कर लिया है। पालिका अतिक्रमण हटवाकर इसका सौंदर्यीकरण कराएगी। जब तक इससे कोई छेड़खानी न करे। इसके बाद मौके से दोनों पक्षों के लोग चले गए।
 
Sambhal News Chandausi Stepwell More than 15 feet of digging was done in search of a well in Sambhal
चंदाैसी में बावड़ी की खोदाई जारी - फोटो : संवाद
-सरायतरीन के घासमंडी स्थित कुएं को चिह्नित कर लिया गया है। इससे अतिक्रमण हटवाकर सौंदर्यीकरण कराया जाएगा।-डॉ. मणिभूषण तिवारी, ईओ पालिका संभल।

-बिना अनुमति के कुछ लोग कुएं की खोदाई करने पहुंच गए थे। सूचना पर काम रुकवा दिया गया। इसकी जानकारी नगर पालिका को दी गई। मौके पर एहतियातन पुलिस बल तैनात है। -चमन सिंह, थाना प्रभारी हयातनगर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed