फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sambhal Jama Masjid painting of Jama Masjid can be completed today more than 80 percent of work is complete

Sambhal Jama Masjid: आज पूरी हो सकती है संभल की जामा मस्जिद की पुताई, 80 फीसदी से ज्यादा काम हुआ पूरा

Wed, 19 Mar 2025 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 19 Mar 2025 10:42 AM IST
सार

Sambhal Jama Masjid: संभल की जामा मस्जिद की पुताई का काम आज पूरा हो सकता है। जामा मस्जिद कमेटी का कहना है कि 80 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। 

विज्ञापन
Sambhal Jama Masjid painting of Jama Masjid can be completed today more than 80 percent of work is complete
संभल की जामा मस्जिद में पुताई करते मजदूर - फोटो : संवाद

विस्तार

संभल की जामा मस्जिद की पुताई का काम बुधवार शाम तक पूरा हो सकता है। मंगलवार को 15 से ज्यादा लोग लगाकर पुताई का काम कराया गया है। पुताई का काम पूरा होने के बाद सजावट की जाएगी।

विज्ञापन


जामा मस्जिद कमेटी के सदर जफर अली एडवोकेट ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह पुताई काम चल रहा है। निगरानी एएसआई द्वारा की जा रही है।जामा मस्जिद कमेटी के सदर ने बताया कि मस्जिद के पिछले हिस्से का कुछ काम बाकी है। 
विज्ञापन


बाकी हिस्से में काम मंगलवार को किया गया है। बुधवार तक पूरी तरह पुताई का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद सजावट होनी है। वहीं, दूसरी ओर मस्जिद के पिछले हिस्से में जहां पुताई लगभग पूरी हो चुकी है। वहां लाइट लगाकर सजावट भी की जाने लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार की शाम मस्जिद हरी, लाल और नीली रंग से चमकती दिखाई दी। जामा मस्जिद कमेटी सदर ने कहा कि सजावट पूरी तरह पुताई के बाद की जाएगी। फिलहाल तो लाइट लगाने का काम भी शुरू करा दिया है।

सीओ अनुज चौधरी की लोकायुक्त से शिकायत की
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने संभल के सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ सेवा नियमावलियों के लगातार उल्लंघन के आरोपों के संबंध में लोकायुक्त से शिकायत की है।

संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च: नेजा मेले के लिए ढाल लगाने वाले स्थान को सीमेंट से कराया बंद, लगाए सीसीटीवी

इसमें बताया कि अनुज चौधरी द्वारा सेवा नियमावलियों तथा वर्दी नियमावलियों के उल्लंघन के तथ्य लगातार सामने आ रहे हैं। इनमें बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने जैसे आरोप शामिल हैं।

 

ठाकुर ने कहा कि उन्होंने इन आरोपों के संबंध में विभिन्न स्तरों पर तमाम शिकायतें कीं, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इन स्थितियों में लोकायुक्त के समक्ष शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed