फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Police flag march in Sambhal, The place where shields were installed for Neja fair was closed with cement

संभल में पुलिस का फ्लैग मार्च: नेजा मेले के लिए ढाल लगाने वाले स्थान को सीमेंट से कराया बंद, लगाए सीसीटीवी

Tue, 18 Mar 2025 07:00 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Mar 2025 07:00 PM IST
सार

पुलिस-प्रशासन ने सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले की अनुमति नहीं दी। इसके साथ ही सुरक्षा के तहत घंटाघर के पास फोर्स तैनात कर दी। एएसपी ने कमेटी से कहा कि सालार मसूद गाजी लूटेरा था, इसलिए उसकी याद में ढाल और झंडा नहीं लगाने दिया जाएगा। पुलिस ने इलाके में सीसीटीवी निगरानी और फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
Police flag march in Sambhal, The place where shields were installed for Neja fair was closed with cement
घंटा घर चाैक पर तैनात पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में लगने वाले नेजा मेले की अनुमति पुलिस-प्रशासन ने देने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही घंटाघर के नजदीक भी फोर्स तैनात कर दिया गया है। इस इलाके में नेजा मेले की ढाल लगाई जाती थी। जिस स्थान पर यह ढाल लगाई जाती उस स्थान को भी सीमेंट से बंद करा दिया और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है।

विज्ञापन


एएसपी श्रीश्चंद्र और सीओ अनुज चौधरी ने फोर्स के साथ बाजार में फ्लैग मार्च किया और शांति बनाए रखने की अपील की। एएसपी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को ढाल लगाकर नुकसान पहुंचाया जाता था। इस कुरीति को होने नहीं दिया जाएगा। मंगलवार को धार्मिक नगर नेजा कमेटी द्वारा घंटाघर के नजदीक कोतवाली के सामने ढाल और झंडा लगाने की परंपरा होती थी।
विज्ञापन


यह परंपरा सय्यद सालार मसूद गाजी की याद में निभाई जाती थी। सोमवार को एएसपी श्रीश्चंद्र ने कमेटी से कहा था कि सय्यद सालार मसूद गाजी लूटेरा और हत्यारा था। इसलिए उसकी याद में ढाल और झंडा नहीं लगाने दिया जाएगा। यदि यह झंडा और ढाल जानबूझकर लगाई जाती रही है तो देशद्रोह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे कहा था कि सय्यद सालार मसूद गाजी ने अपने मामा महमूद गजनवी के साथ मिलकर सोमनाथ मंदिर और अन्य मंदिरों को लूटा था। वह महमूद गजनवी का सेनापति था। देश को लूटने वाले की याद में मेला नहीं लगेगा। इसी क्रम में मंगलवार को सुबह से ही पुलिस सतर्क दिखाई दी और बाजार में फ्लैगमार्च किया।

तीन दिन चलता था मेला, इस बार कहीं नहीं लगेगा
नेजा मेला ढाल और झंडा लगने के एक सप्ताह बाद शुरू होता है। इस बार 25 मार्च को शहबाजपुर सूरा नगला में मेला होना था। इसके बाद 26 मार्च को नगर पालिका परिसर और 27 मार्च को हसनपुर मार्ग पर स्थित बादल गुंबद पर आयोजन होना था। इन तीनों ही स्थानों पर मेले का आयोजन नहीं किया जाएगा। इन तीनों ही स्थानों पर मजार हैं और सैकड़ों की संख्या में लोग चादरपोशी करने पहुंचते थे।

हम उच्च अधिकारियों से नेजा मेला लगाने की मांग उठाएंगे: अध्यक्ष
धार्मिक नगर नेजा कमेटी के अध्यक्ष शाहिद हुसैन मसूदी ने कहा कि नेजे की ढाल और झंडा लगाने से आठ दिन पहले एसडीएम को पत्र देकर अवगत करा दिया था। उस समय अधिकारियों ने आपत्ति नहीं की थी। सोमवार को अचानक से अनुमति दिए जाने से मना कर दिया। सदियों से निभाई जा रही परंपरा को इस पूरा नहीं करने दिया जा रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि वह उच्च अधिकारियों से मांग उठाएंगे कि नेजा मेले का आयोजन कराया जाए। लाखों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है।

नेजा मेला कुरीति है। इसलिए मेला लगने नहीं दिया जाएगा। जहां ढाल लगाई जाती थी वह सड़क है और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया जाता था। रास्ता भी बाधित होता था। इसलिए वहां सीसीटीवी कैमरे के साथ फोर्स को लगा दिया है। उस स्थान को भी सीमेंट से बंद करा दिया है जिसमें ढाल लगाई जाती थी। - श्रीश्चंद्र, एएसपी (उत्तरी), संभल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed