फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Sambha: Two Youths Drown While Bathing in the Ganges; Had Arrived from Aligarh for Kalash Visarjan

Sambhal: गंगा में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत, अलीगढ़ से कलश विसर्जन करने आए थे, परिजनों में कोहराम

Tue, 02 Jun 2026 08:31 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी जुनावई
संवाद न्यूज एजेंसी जुनावई Published by: Vimal Sharma Updated Tue, 02 Jun 2026 08:31 PM IST
सार

संभल के जुनावई थाना क्षेत्र स्थित सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के दौरान गंगा में स्नान करते समय तीन युवक डूब गए। एक युवक को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। दो युवकों की डूबने से माैत हो गई। 

विज्ञापन
Sambha: Two Youths Drown While Bathing in the Ganges; Had Arrived from Aligarh for Kalash Visarjan
गंगा में डूबने से दो युवकों की जान गई - फोटो : संवाद

विस्तार

जुनावई थाना क्षेत्र के सांकरा गंगा घाट पर कलश विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। गंगा में स्नान करते समय तीन युवक गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने एक युवक को सकुशल बाहर निकाल लिया, जबकि दो युवक तेज बहाव में बह गए। गोताखोरों ने दोनों को बाहर निकाला तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के थाना विजयगढ़ क्षेत्र के गांव आलमपुर कठैरा निवासी निरंजन के घर आयोजित साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा का मंगलवार को समापन हुआ था। कथा के उपरांत कलश विसर्जन के लिए परिवार और रिश्तेदारों सहित करीब 300 श्रद्धालु तीन ट्रैक्टरों और कई बाइकों से सांकरा गंगा घाट पहुंचे थे।

विज्ञापन

गांव गैलौरा निवासी प्रवीन कुमार (24), थाना मडराक क्षेत्र के गांव भरतुआ निवासी श्यामू (24) तथा एटा जनपद के फगरौल गांव निवासी अंकित (25) गंगा में स्नान करने उतर गए। नहाते समय तीनों युवक गहरे पानी में पहुंच गए और डूबने लगे। युवकों को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों ने तत्काल बचाव शुरू किया।

लोगों ने कपड़ा फेंककर अंकित को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन प्रवीन और श्यामू तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों को गंगा से बाहर निकाला। पुलिस दोनों युवकों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची।

विज्ञापन

चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गांव गैलौरा निवासी चंद्रवीर सिंह ने बताया कि प्रवीन कुमार शादीशुदा जबकि श्यामू अविवाहित था। श्यामू के भाई पंकज कुमार ने बताया कि श्यामू और अंकित आपस में ममेरे-फुफेरे भाई थे, जबकि प्रवीन उनका करीबी मित्र था।

घटना की सूचना पर जुनावई थाना पुलिस के साथ नायब तहसीलदार अनुज कुमार और लेखपाल सोनू कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए। शवों को उनके पैतृक गांव ले जाया गया, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार की तैयारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed