फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Safilpur village is beset by electricity, water and health problems.

Moradabad News: बिजली, पानी और स्वास्थ्य समस्याओं से घिरा है सफीलपुर गांव

Thu, 26 Feb 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Thu, 26 Feb 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Safilpur village is beset by electricity, water and health problems.
बिलारी। ब्लॉक बिलारी का सफीलपुर गांव वर्ष 2022 में बिलारी के सपा विधायक द्वारा गोद लिया गया था। तीन साल में भी यह गांव बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य समस्याओं से घिरा हुआ है। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि विधायक द्वारा गोद लिया गांव आदर्श गांव बन जाएगा लेकिन ग्रामीणों को उनकी मांग के अनुसार जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन




सफीलपुर गांव की प्रधान खुशनबी के पति सद्दाम हुसैन ने बताया कि गांव की नई बस्ती समेत मस्जिद के निकट की नई आबादी में अभी तक बिजली की लाइन नहीं बनाई गई है। प्रधान पति के अनुसार उनके गांव का स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन जर्जर हो जाने की वजह से एएनएम ऐसे भवन में नहीं बैठ पाती हैं और ग्रामीणों को समय रहते सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। प्रधान के पति के अनुसार गांव में वाल्मीकि समाज का अभी तक अंत्येष्टि स्थल नहीं बन पाया और जाटव समाज के श्मशान तक रास्ता नहीं बन पाया है।
विज्ञापन


सफीलपुर गांव के परिषदीय कंपोजिट विद्यालय के शिक्षा मित्र नवीन चंद्र ने बताया कि स्कूल परिसर में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग से बनाया जाने वाला अतिरिक्त कक्ष का निर्माण अभी तक अधूरा पड़ा है। स्कूल के पुराने भवन की नीलामी के बाद नया भवन बनने की शुरुआत न होने से आठ कक्षाओं के हिसाब से कक्ष उपलब्ध न होने पर एक कक्ष में तीन-तीन कक्षाओं के छात्रों को बैठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफीलपुर गांव के युवा समाजसेवी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि उनके गांव में बन रहा पानी की टंकी का ओवरहेड वॉटर टैंक अभी तक अधूरा पड़ा है। पंचायत सचिवालय के रास्ते के किनारे पर कूड़े के ऊंचे ढेर लगे हुए हैं। गांव में बंदरों की भरमार है। अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बंदर नहीं पकड़वाए गए हैं। ग्रामीणों को उम्मीद थी कि बिलारी के विधायक द्वारा उनके गांव को गोद लेने की वजह से कोई समस्या नहीं रहेगी लेकिन मौके पर ग्रामीणों का यह स्वप्न अभी तक अधूरा है।



विधानसभा क्षेत्र 30 बिलारी के सपा विधायक हाजी मोहम्मद फहीम इरफान का कहना है कि उन्होंने यह सोचकर बिलारी ब्लॉक का सफीलपुर गांव गोद लिया क्योंकि उनके दिवंगत विधायक पिता हाजी मोहम्मद इरफान इसी स्कूल में बचपन में पढ़े थे। सफीलपुर गांव के परिषदीय स्कूल का आदर्श भवन बनवाने के लिए उन्होंने प्रदेश विधानसभा के बीते सत्र में मांग उठाने के अलावा प्रदेश के मंत्री बेसिक शिक्षा और सचिव बेसिक शिक्षा से भी मांग उठाई है। सपा विधायक के अनुसार उन्होंने अपने गोद लिए सफीलपुर गांव में विधायक निधि से एक सीसी सड़क बनवाया है। यात्री शेड बनवाया है और छह लाइटें लगवाई हैं। उन्होंने समय-समय पर गांव में जाकर आपसी विवाद समझौते के आधार पर निपटाए हैं। सफीलपुर गांव में सभी जाति वर्गों के लोग मिलजुलकर रहते हैं। उनका लक्ष्य है कि गांव में स्कूल का आदर्श भवन बनने के अलावा पूरा गांव आदर्श बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed