फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sacks crisis for wheat procurement in the state

सूबे में गेहूं खरीद के लिए बोरों का संकट

Sat, 02 Apr 2016 03:10 AM IST
पुनीत शर्मा/ मुरादाबाद ब्यूरो
पुनीत शर्मा/ मुरादाबाद ब्यूरो Updated Sat, 02 Apr 2016 03:10 AM IST
विज्ञापन
sacks crisis for wheat procurement in the state
गेहुं कट्टे
प्रदेश में गेहूं खरीद के लिए बोरों का संकट खड़ा हो गया है। अभी तक गेहूं खरीद करने वाली सभी सरकारी एजेंसियों को खाद्य विभाग उधार में बोरे दे दिया करता था मगर इस साल साफ इंकार कर दिया है। एजेंसियों को कहा गया है कि वह मार्केट से बोरों की खरीद करें। वहीं कई एजेंसियों के पास फिलहाल बजट की ही व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन


बोरों की उपलब्धता न होने पर खरीद में होने वाले संभावित संकट से शासन को अवगत करा दिया गया है। यूपी सरकार ने पिछले सप्ताह हुई कैबिनेट बैठक के जरिए प्रत्येक खरीद केंद्र पर पांच गांठ बोरे आवश्यक रूप से रखने के निर्देश भी दिए हैं। ऐसे में बोरों की तत्काल  व्यवस्था कर पाना एजेंसियों के लिए टेढ़ी खीर होगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में 45 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जानी है। पहली अप्रैल से गेहूं खरीद सत्र शुरू हो गया है। आठ सरकारी एजेंसियों को गेहूं खरीद के लिए अधिकृत किया गया है। इससे पहले कि यह एजेंसियां अपने सेंटर खोलती बोरों को लेकर हल्ला मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल अभी तक प्रदेश सरकार जूट मिलों से बोरे खरीद लिया करती थी मगर अब खरीद नहीं की जा रही है। प्रदेश सरकार जो बोरे लेती थीं उन्हें खाद्य विभाग गेहूं खरीदने वाली सरकारी एजेंसियों को दो महीने के उधार पर बोरे देता था। मगर एजेंसियों ने बोरों का पैसा खाद्य विभाग को दिया ही नहीं।

पिछले तीन साल की पैसा बकाया है। लिहाजा अब खाद्य विभाग ने बोरे देने से ही इंकार कर दिया है। गेहूं खरीद करने वाली सभी एजेंसियों से कहा गया है कि वह मार्केट से बोरों की खरीद कर लें। प्लास्टिक वाले बोरे खरीदे जाने हैं।


तर्क दिया गया कि जूट वाले बोरों में से गेहूं निकल जाता है। आरएफसी चंद्रभान सिंह का कहना है कि इस बार एजेंसियों को बाजार से बोरा खरीदना होगा। इस संबंध में शासन स्तर से नियमावली भी जारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed