फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Ruckus in train after drinking alcohol tried to tear RPF jawan s uniform in moradabad

Moradabad: शराब पीकर ट्रेन में हंगामा, खुद को पंचायतीराज विभाग का संयुक्त निदेशक बताकर झाड़ा रौब, RPF से भिड़ा

Sat, 08 Apr 2023 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 08 Apr 2023 02:30 AM IST
सार

आरोप है कि शराब के नशे में वह सहयात्रियों को परेशान कर रहा था। इस पर किसी ने ट्वीट किया तो सूचना रेलवे तक पहुंची। मुरादाबाद में ट्रेन रुकी तो जीआरपी व आरपीएफ की टीम पहुंची।

विज्ञापन
Ruckus in train after drinking alcohol tried to tear RPF jawan s uniform in moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देहरादून से गोरखपुर जा रही राप्तीगंगा एक्सप्रेस की एसी बोगी में शराब पीकर एक यात्री ने हंगामा किया। पुलिस पहुंची तो आरपीएफ जवान की वर्दी फाड़ने की कोशिश की। खुद को उत्तराखंड में पंचायती राज विभाग का संयुक्त निदेशक बताया।

विज्ञापन

पुलिस की जांच में आरोपी प्राइवेट कंपनी का कर्मचारी निकला। आरपीएफ ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया। बाद में उसे जमनात पर छोड़ दिया गया। घटना बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे के बाद की है। देहरादून निवासी राजीव त्रिपाठी ट्रेन की एसी-2 बोगी में सफर कर रहा था। शराब के नशे में वह सहयात्रियों को परेशान कर रहा था। इस पर किसी ने ट्वीट किया तो सूचना रेलवे तक पहुंची। मुरादाबाद में ट्रेन रुकी तो जीआरपी व आरपीएफ की टीम पहुंची।
उन्होंने आरोपी को पकड़ा तो वह पुलिस से उलझने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीचे उतारने की कोशिश की तो उसने आरपीएफ जवान की वर्दी फाड़ने का प्रयास किया। खुद को उत्तराखंड के पंचायती राज विभाग का संयुक्त निदेशक बताया। आरपीएफ ने जिला अस्पताल में उसका मेडिकल परीक्षण कराया। इसमें शराब की पुष्टि हुई। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी राजीव त्रिपाठी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। वह पंचायती राज विभाग में संयुक्त निदेशक नहीं है, बल्कि किसी प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed