{"_id":"6786c1220c0bf150e60041fb","slug":"rss-officials-celebrated-makar-sankranti-with-great-pomp-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-106759-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: आरएसएस के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: आरएसएस के पदाधिकारियों ने धूमधाम से मनाई मकर संक्रांति
Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 15 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। आरएसएस ने मकर संक्रांति के पर्व पर मंगलवार को एसडीएच इंटर कॉलेज में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि संघ के विभाग व्यवस्था प्रमुख संदीप सिंघल ने कहा कि सनातन का गौरवशाली इतिहास है। लेकिन एक साजिश के तहत सनातन धर्म और इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। हिंदू समाज को कमजोर बताने की साजिश की गई। लेकिन अब सनातन का सही इतिहास लिखा जा रहा है उस समय भी छत्रपति शिवाजी और राजा विक्रमादित्य ने सनातन और राष्ट्र के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना और अयोध्या में श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण कहना यह भी सनातन धर्म का उल्लेखनीय इतिहास ही है।उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के पर्व का महत्व सनातन में अधिक है। सनातन संस्कृति वैज्ञानिक मूल्य के आधार पर है। पुराणों में जो लिखा है वह अब सत्य साबित हो रहा है। इसके बाद लोगों को खिचड़ी का प्रसाद बांटा गया। इस मौके पर जिला प्रचारक दीपक, नगर प्रचारक शिवांशु, नगर संघ चालक सुनील पूठिया, ठाकुरद्वारा ब्लॉक प्रमुख के पति डॉ वीर सिंह सैनी, भाजपा के वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह, भाजपा के सीजीएसटी अधिकारी अनिरुद्ध चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष दीपक वाल्मीकि, पूर्व अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन