{"_id":"621d1ce70354c73d7052e127","slug":"route-diversion-due-to-lack-of-information-passengers-reached-the-bus-stands-city-news-mbd420249756","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूट डायवर्जन : जानकारी के अभाव में बस अड्डों पर पहुंचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूट डायवर्जन : जानकारी के अभाव में बस अड्डों पर पहुंचे यात्री
विज्ञापन
मुरादाबाद। महाशिवरात्रि पर कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत रूट डायवर्जन लागू होने के कारण सोमवार को रोडवेज बसों के शहर में प्रवेश पर पाबंदी लगा दी गई। रूट डायवर्जन की जानकारी नहीं होने के कारण काफी संख्या में यात्री बस पकड़ने के लिए शाम तक डिपो पर ही पहुंचते रहे। इस परेशानी के बीच ऑटो चालकों ने यात्रियों को अस्थायी बस अड्डों तक पहुंचाने के लिए दोगुना किराया वसूला। कई यात्रियों ने विरोध भी किया, लेकिन कोई ऑटो चालक नहीं माने। मजबूरन यात्रियों को महंगा किराया देकर शहर से बाहर बने अस्थायी बस अड्डों पर पहुंचना पड़ा।
रूट डायवर्जन के कारण मेरठ, दिल्ली, गाजियाबाद की बसें पंडित नगला से डींगरपुर, पाकबड़ा होते हुए वाया बुलंदशहर चलाई गईं। वहीं, उत्तराखंड के हरिद्वार, देहरादून जाने वाली बसों के लिए यात्रियों को रामपुर दोराहा जाना पड़ा। यहां से जसपुर, अफजलगढ़ होते हुए बसें उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों तक पहुंची। आमतौर पर इस मार्ग का प्रयोग रामनगर और हल्द्वानी जाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ जाने के लिए भी यात्रियों को रामपुर दोराहा से ही बसें मिलीं। बुधवार को भी दोपहर दो बजे तक यात्रियों को रूट डायवर्जन का पालन करना पड़ेगा।
मुझे बिजनौर जाना है। दोपहर ढाई बजे से मुरादाबाद बस डिपो पर खड़ा हूं, दो घंटे बीत गए हैं। अब पता चला है कि बस पकड़ने के लिए शेरुआ चौराहा जाना पड़ेगा। ऑटो चालक वहां तक के 40 रुपये प्रति सवारी मांग रहे हैं।
विज्ञापन
- प्रेमवीर
धामपुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा हूं। पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं है, पता नहीं लग पा रहा कि बस कहां से मिलेगी। ऑटो में महंगा किराया देकर यदि वहां भी बस नहीं मिली तो परेशान होना पड़ेगा।
- सचिन श्रीवास्तव
शहर में जाम न लगे इसलिए रूट डायवर्जन किया गया है। यदि इस बात का फायदा उठाकर ऑटो चालक मनमानी कर रहे हैं तो इस पर कार्रवाई की जाएगी। ऑटो चालकों की यूनियन को इसके लिए अवगत कराया जा रहा है। यात्रियों से भी अपील है कि महंगा किराया न दें।
- अशोक कुमार, एसपी ट्रैफिक
ऑनलाइन बुकिंग हुई, लेकिन बस नहीं मिली
मुरादाबाद। शहर से दिल्ली जाने के लिए दो यात्रियों ने एसी बस के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई। यूपीएसआरटीसी के मुताबिक शाम पांच बजे उनकी बस का टाइम था, लेकिन डिपो पहुंचे तो पता चला कि सारी एसी बसें रूट डायवर्जन के कारण लखनऊ रूट पर चला दी गई हैं। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोनों यात्रियों ने स्टेशन प्रभारी केपी सिंह को अपनी समस्या बताई। स्टेशन प्रभारी का कहना था कि बस कैसिंल होने पर टिकट की रकम वापस यात्री के खाते में पहुंच जाएगी।