फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Robbery in businessman's house in broad daylight

Moradabad News: दिन दहाड़े व्यापारी के घर में लूटपाट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Oct 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Robbery in businessman's house in broad daylight
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के ठठेरा मोहल्ले में रविवार शाम करीब पौने पांच बजे दो बदमाश व्यापारी के घर में घुस गए। बदमाशों ने व्यापारी की पत्नी को तमंचे के बल पर ले लिया और 65 हजार रुपये की नकदी, सोने चांदी के जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल। पुलिस का दावा है कि घटना संदिग्ध लग रही है। सीसीटीवी कैमरों में कोई आता जाता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में ठठेरा मोहल्ला निवासी नावेद अली स्क्रैप का व्यापार करते हैं। रविवार को वह दुकान पर गए थे। घर में पत्नी और एक रिश्तेदार की बारह वर्षीय बेटी मौजूद थी। शाम करीब पौने पांच बजे दो बदमाश गेट पर पहुंचे। उन्होंने घंटी बजाई और कहा की आपका चेक आया है। इसी बीच पत्नी ने दरवाजा खोल दिया। इसी दौरान दोनों बदमाशों उन्हें जोर से धक्का देकर घर में गिरा दिया और चेहरे पर नकाब लगा लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला और बच्ची को तमंंचे के बल पर ले लिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला से अलमारी खुलवाई और 65 हजार रुपये, जेवर हार, झुमके, बाली, अंगूठी समेत अन्य जेवरातों को बैग में भर लिया। महिला का कहना है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन

इसके बाद घर का दरवाजा बंद कर मौके से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद महिला ने अपने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद नावेद घर आ गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह और थाना प्रभारी ऊषा मालिक फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। इसके बाद महिला और बच्ची से पूछताछ की। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि घटना संदिग्ध लग रही है। आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई है। जिस वक्त की घटना बताई जा रही है। उस वक्त कोई आता दिखाई नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article