फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roadways made preparations to deal with the crowd on Holi

प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए होंगे ट्रायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
Roadways made preparations to deal with the crowd on Holi
मुरादाबाद। खेल निदेशालय और यूपी हैंडबॉल एसोसिएशन के समन्वय से इस माह सब जूनियर और जूनियर बालिका वर्ग के लिए प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इससे पहले जनपद और मंडल स्तरीय टीम के गठन के लिए ट्रायल होंगे। सब जूनियर बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता 20 से 23 मार्च तक बस्ती जनपद में आयोजित होनी है। इसके लिए 14 मार्च को शाम चार बजे और 15 मार्च को सुबह 10 बजे से सोनकपुर स्टेडियम में जनपद और मंडल की टीम के लिए ट्रायल होगा।
विज्ञापन

इसके बाद जूनियर बालिका वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता 25 से 28 मार्च तक अयोध्या में आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीम के गठन के लिए 21 मार्च को शाम चार बजे से और 22 मार्च को सुबह दस बजे ट्रायल होगा। क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि सब जूनियर बालिका टीम के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक जनवरी 2005 या उसके बाद की होनी चाहिए। वहीं जूनियर बालिका वर्ग की टीम के लिए खिलाड़ी की जन्मतिथि एक जनवरी 2002 या उसके बाद की होनी चाहिए। ट्रायल में खिलाड़ियों को आयु प्रमाण पत्र लेकर उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed