फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways bus gets on an under construction bridge in Amroha

कोहरे का कहर: अमरोहा में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ी रोडवेज बस, बड़ा हादसा बचा

Mon, 18 Jan 2021 10:41 AM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर(अमरोहा) 
संवाद न्यूज एजेंसी, रजबपुर(अमरोहा)  Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 18 Jan 2021 10:41 AM IST
विज्ञापन
roadways bus gets on an under construction bridge in Amroha
हाइवे किनारे खड़ी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली से बरेली जा रही लोनी डिपो की बस हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ गई। गनीमत रही चालक ने समय रहते ब्रेक लगा दिए, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। डिवाइडरों से टकराकर रोडवेज क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सवारियों को सकुशल निकालकर दूसरी बसों में बैठाकर गंतव्य को भेजा। 

विज्ञापन


फिलहाल क्षतिग्रस्त बस मौके पर खड़ी हुई है। इसके अलावा हाईवे पर दो हादसे और हुए हैं। किसी हादसे में कोई हताहत होने की सूचना नहीं है। पहला हादसा रजबपुर क्षेत्र के नेशनल हाइवे स्थित झनकपुरी चौराहे पर हुआ। शनिवार की रात लोनी डिपो की बस 20 से अधिक सवारियां लेकर दिल्ली से बरेली के लिए जा रही थी।
विज्ञापन


जैसे ही बस नेशनल हाईवे पर झनकपुरी चौराहे पर पहुंची। तभी हाईवे पर ज्यादा कोहरा होने के कारण निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ गई और डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही चालक ने समय रहते ब्रेक लगा लिए, वरना बड़ा हादसे हो सकता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस की डिवाइडर से टक्कर लगते ही सवारियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी सवारियों को सकुशल निकालकर दूसरी बसों से भेजा।

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था। सभी को दूसरी बसों के बिठाकर भिजवा दिया गया। वहीं दूसरे हादसे में वेंक्टेश्वर महाविद्यालय के पास खडे़ ट्रक में पीछे से डीसीएम ने टक्कर मार दी। डीसीएम चालक वेदपाल सिंह ने बताया कि ट्रक खड़ा था और उसकी पार्किंग लाइट भी नहीं जल रही थी। 


कोहरे के कारण ट्रक दिखाई नहीं दिया और हादसा हो गया। जबकि तीसरा हादसा रिलायंस पेट्रोल पंप के पास हुआ। यहां निर्माणाधीन हाईवे पर भराव डाल रहा डंपर घने कोहरे के चलते नाले में जा घुसा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed