फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   roadways bus coolied with truck, passenger died

हाईवे पर रोडवेज बस ट्रक से टकराई, एक यात्री की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
roadways bus coolied with truck, passenger died
मुरादाबाद। आजमगढ़ से दिल्ली जा रही रोडवेज बस की मूंढापांडे में जीरो प्वाइंट पर ट्रक से आमने सामने टक्कर हो गई। शुक्रवार सुबह पांच बजे हुए इस हादसे में बस सवार आंबेडकर नगर निवासी एक यात्री की मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों वाहन कब्जे में ले लिए। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आजमगढ़ से दिल्ली जा रही मऊ डिपो की बस में चालीस यात्री सवार थे। बस शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे मूंढापांडे थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट के पास पहुंची थी। इसी दौरान सामने से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में यात्री राजू (32) निवासी चकोरा थाना जलालपुर जनपद आंबेडकर नगर, राजकुमार, बिरजू और कैलाश घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार दौरान राजू की मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि राजू पीओपी कारीगर था। वह अपने छोटे भाई लक्ष्मीकांत के साथ हापुड़ काम करने जा रहा था। राजू के परिवार में पत्नी सीता और तीन बच्चे हैं। मूंढापांडे थाना प्रभारी हिमांशु चौहान ने बताया कि दोनों वाहन कब्जे में ले लिए हैं। राजू के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। अन्य घायल प्राथमिक उपचार कराने के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed