फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Residents suffering from heat in Moradabad came to Rain Shadow Zone

रेन शेडो जोन में आए मुरादाबाद में गर्मी से बेहाल शहरवासी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Residents suffering from heat in Moradabad came to Rain Shadow Zone
मुरादाबाद। करीब 20 दिन से मानसूनी बारिश का बेसब्री से इंतजार कर रहे शहरवासियों को रविवार को भी मायूसी मिली। आस-पास के जनपदों में खूब बारिश हुई है, लेकिन मुरादाबाद का क्षेत्र रेन शेडो जोन में आ जाने की वजह से बारिश नहीं हो सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून के सीजन में कई बार यह स्थिति बन जाती है। हालांकि अभी सोमवार और मंगलवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन

पंत नगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि रविवार को मध्यम बारिश का अनुमान था। कानपुर, लखनऊ, सीतापुर, आगरा, फिरोजाबाद और दिल्ली में बारिश हुई है, लेकिन मुरादाबाद क्षेत्र बारिश से छूट गया है। यह स्थिति रेन शेडो जोन कहलाती है। इसका अर्थ है कि प्रदेश में चारो तरफ बारिश हुई हो और बीच का क्षेत्र छूट गया है। मानसून के सीजन में हवा में नमी ज्यादा होती है। ऐसे में यदि वह किनारे से निकल जाती है तो वह हिस्सा बारिश से छूट जाता है। ऐसा हवा की दिशा बदलने से भी हो सकता है। बारिश में 20 दिन की देरी होने की वजह से धान, दलहन, तिलहन, गन्ना की फसल पर प्रभाव पड़ने की आशंका है। सब्जी की फसल के अलावा मूंगफली, ज्वार, बाजरा, मक्का आदि फसलों की बुवाई में देरी हो रही है और धान की रोपाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर तक काली घटाओं और ठंडी हवा से शहरवासियों को बारिश होने की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर में खिली चटख धूप से यह मायूसी में बदल गई। धूप के कारण वातावरण में उमस बढ़ गई और लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा पूरब से पश्चिम दिशा में रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed