फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against two in student's suicide case

Moradabad News: छात्रा की आत्महत्या के मामले में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Wed, 19 Nov 2025 01:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 19 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Report filed against two in student's suicide case
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी छात्रा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा की मौत हैंगिंग से होने की पुष्टि हुई है। पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा छात्रा का शव पुलिस की मौजूदगी में दफन कर दिया गया। इस मामले में मंगलवार को छात्रा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बेटी को गांव निवासी फैसल और उत्तराखंड के थाना कुंडा के गांव मिस्सरवाला निवासी शान परेशान करता था। उनके उकसाने पर उसकी बेटी ने 17 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा बना कर पंखे पर लटक कर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार के अनुसार फॉरेंसिक रिपोर्ट में भी छात्रा के फंदे पर लटक कर आत्महत्या करने की जानकारी दी गई है। वहीं उनका कहना है कि सुसाइड नोट में छात्रा ने किसी का नाम नहीं लिखा है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी उनके बारे में साक्ष्य जुटाने के बाद ही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed