फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against businessman father-son

कारोबारी पिता-पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Report filed against businessman father-son
रुई लेने के बाद सीतापुर के कॉटन वेस्ट कारोबारी पिता-पुत्र ने 33.60 लाख रुपये पीड़ित कारोबारी को नहीं दिए। पीड़ित कारोबारी के रकम मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। इस मामले में नगर कोतवाली पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पीड़ित कारोबारी ने पुलिस से न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बटवाल में कॉटन वेस्ट कारोबारी नईम अहमद का परिवार रहता है। उनका कारखाना कांकर सराय रोड पर है। आरोप है कि वह वर्ष 2018 से सीतापुर के मोहल्ला तामसेन गंज निकट पुलिस चौकी निवासी देवीदत्त और उनके बेटे शोभित अग्रवाल के साथ कारोबार कर रहे थे। नईम ने वर्ष 2021 में पिता-पुत्र के कहने पर 36 लाख 30 हजार 455 रुपये की रुई भेजी थी। इस दौरान पिता-पुत्र ने 2.70 लाख रुपये का भुगतान कर दिया था। जबकि शेष धनराशि 33 लाख 60 हजार 455 रुपये का भुगतान बाद में करने को कहा था। आरोप है कि एक सप्ताह पहले दोनों ने भुगतान करने से इंकार कर दिया। पीड़ित कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि कारोबारी नईम की तहरीर पर सीतापुर निवासी देवीदत्त और उनके बेटे शोभित अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed