फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Court Release Order Of Azajm Khan Sends to Sitapur Jail Bail granted in nine cases

रामपुर: सीतापुर जेल भेजा सांसद आजम खां की रिहाई का परवाना, नौ मामलों में जमानत मंजूर

Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 26 Jan 2022 12:54 AM IST
सार

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामलों में जमानत हो चुकी है। उनकी पत्नी शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम जमानत पर जेल से बाहर हैं।

विज्ञापन
Court Release Order Of Azajm Khan Sends to Sitapur Jail Bail granted in nine cases
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा सांसद आजम खां के खिलाफ अजीमनगर थाने में दर्ज नौ मामलों में जमानत मंजूर होने के बाद उनके अधिवक्ता द्वारा जमानती पेश किए गए। इसके बाद कोर्ट ने रिहाई का परवाना सीतापुर जेल भेजने के आदेश दिए। कोर्ट के आदेश के बाद मंगलवार को रिहाई का परवान सीतापुर जेल भेज दिए गया है। आजम खां पर आरोप है कि उन्होंने किसानों की जमीन कब्जा ली और बिना पैसा दिए बैनामा करा लिया था। हालांकि, इन मामलों में उनकी जमानत कोर्ट ने पहले ही मंजूर कर ली थी।

विज्ञापन


सपा सांसद आजम खां के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब सौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें अधिकांश मामलों में जमानत हो चुकी है। उनकी पत्नी शहर विधायक डॉ. तजीन फात्मा व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम जमानत पर जेल से बाहर हैं। आलियागंज के किसानों ने अजीमनगर थाने में जमीन को जबरन कब्जाने और बिना पैसा दिए बैनामा कराने के आरोप में मुकदमे दर्ज कराए थे। 
विज्ञापन


विवेचना के बाद पुलिस ने सभी मामलों में चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। हालांकि, आजम खां की इससे संबंधित नौ मामलों में पहले ही जमानत मंजूर हो चुकी है। उनके अधिवक्ता द्वारा मंगलवार को एमपी-एमएलए कोर्ट मजिस्ट्रेट ट्रायल में जमानती दाखिल किए गए। जमानती दाखिल होने के बाद कोर्ट ने नौ मामलों में रिहाई का परवाना सीतापुर जेल प्रशासन को भेज दिए गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed