फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rate of infection down in moradabad after increas testing

टेस्टिंग बढ़ने से पॉजिटिव की संख्या बढ़ी, लेकिन कम हुई संक्रमण की दर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
rate of infection down in moradabad after increas testing
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुरादाबाद। कोरोना की दहशत के बीच मुरादाबाद के लोगों के लिए राहत देने वाली खबर है। मुरादाबाद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या भले ही बढ़ रही है, लेकिन संक्रमण की दर में कमी है। मई-जून की तुलना में संक्रमण का फैलाव कम हुआ है। आशंकित लोगों की टेस्टिंग बढ़ाए जाने से यह संभव हुआ है। रैपिड एंटीजन टेस्टिंग सबसे मददगार साबित हुई है। संक्रमितों की जल्दी पहचान होने से न केवल संक्रमण का फैलाव कम हुआ है बल्कि संक्रमितों की रिकवरी की दर देश और प्रदेश की तुलना में अधिक है।
मुरादाबाद में मार्च माह में कोरोना का पहला केस आया। इसके बाद संख्या बढ़ती गई। शुरुआती दिनों में टेस्टिंग की पर्याप्त सुविधा नहीं थी। कभी अलीगढ़ तो कभी बरेली और कभी लखनऊ सैंपल जाते थे। लेकिन अब जिला अस्पताल में ट्रू नेट मशीन, आरटीपीसीआर लैब, ग्रेटर नोएडा लैब में सैंपल जा रहे हैं। आरटीपीसीआर की तुलना में रैपिड एंटीजन सैंपल दोगुने से अधिक हो रहे हैं। प्रतिदिन औसतन रैपिड एंटीजन और आरटीपीसीआर से डेढ़ हजार से अधिक सैंपलिंग हो रही है। अप्रैल में प्रतिदिन करीब 64 और मई में 150 तक सैंपल होते थे। जून में 240 से 400 तक प्रतिदिन सैंपल हुए। जुलाई में रैपिड एंटीजन की शुरुआत होते ही रोजाना सैंपलिंग डेढ़ हजार तक होने लगी। 25 और 26 जुलाई को विशेष अभियान में दस हजार सैंपल कराए गए। अगस्त में भी प्रतिदिन औसतन डेढ़ हजार से अधिक सैंपल हो रहे हैं। सैंपलिंग की रफ्तार कई गुना बढ़ी हैं। इसके अनुपात में संक्रमण की दर में कमी आई है। सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि होम आइसोलेट सुविधा लागू होने से जांच के प्रति लोगों का डर दूर हुआ है। किसी भी तरह के लक्षण नजर आने या आशंका होने पर अपना टेस्ट कराएं। जिले के आठ ब्लाकों के अलावा शहर में सात जोन में टेस्टिंग की सुविधा है।
विज्ञापन

मार्च से 11 अगस्त तक टेस्टिंग की तुलना में पॉजिटिव मरीजों की दर
महीने पॉजिटिव टेस्टिंग संक्रमण फीसदी
मार्च 01 34 2.94
अप्रैल 108 1852 5.83
मई 229 4601 4.97
जून 462 7088 6.51
जुलाई 1884 47169 3.99
अगस्त 2633 63891 4.12
मुरादाबाद में रिकवरी की दर 71.78 फीसदी
देश में रिकवरी की दर 69.76
उत्तर प्रदेश में रिकवरी की दर 60.54
- कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयास जारी हैं। टेस्टिंग बढ़ने से मरीजों की संख्या भले ही बढ़ी है, लेकिन संक्रमण की दर में गिरावट है। संक्रमण का फैलाव रोकने में रैपिड एंटीजन टेस्टिंग से काफी मदद मिली है। - डा. एमसी गर्ग, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed