फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rape of former MLA's daughter

Moradabad News: पूर्व विधायक की बेटी से दुष्कर्म, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन करोड़ वसूले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
Rape of former MLA's daughter
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाने में पूर्व विधायक की बेटी ने सपा नेता पर दुष्कर्म और अवैध वसूली करने का केस दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना ली। जिसे वायरल करने की धमकी देकर तीन करोड़ रुपये वसूल लिए हैं और एक फ्लैट का भुगतान भी कराया है। पीड़िता ने केस में सपा नेता आरोपी आसिफ उर्फ शिबली चौधरी, उसके भाई, भाभी और भतीजे को भी नामजद किया है।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता मुरादाबाद मंडल की एक विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। उनका परिवार सिविल लाइंस क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहता है। पीड़िता की शादी 11 साल पहले कानपुर निवासी कारोबारी के साथ हुई थी। पीड़िता ने बताया कि उसके पिता बीमार रहते थे। पिता के कोई बेटा नहीं था। पीड़िता समेत तीनों बेटियां ही उनकी संपत्ति की मालिक हैं। पिता के बीमार होने पर उनकी देखभाल के लिए वह मायके आती रहती थीं। तब पिता के पास सिविल लाइंस के जिगर काॅलोनी निवासी आसिफ अली उर्फ शिबली चौधरी का आना-जाना था। इसी दौरान मेरी भी उससे मुलाकात हुई थी। आसिफ उर्फ शिबली चौधरी युवजन सभा में प्रदेश सचिव रह चुका है। चार अप्रैल 2019 को आरोपी ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली थी। होश में आने पर पीड़िता को अहसास हुआ कि आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उससे कहा कि उसने उसकी अश्लील वीडियो बना ली है। आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था। इस अपराध में आरोपी, उसके भाई, भाभी और भतीजा भी शामिल रहे। फोटो और वीडियो डिलीट करने का वादा करके अब तक आरोपी उससे तीन करोड़ रुपये वसूल चुका है। इसके अलावा आरोपी ने पाकबड़ा क्षेत्र में एक फ्लैट खरीदा था। जिसका पूरा भुगतान भी पीड़िता से ही कराया था। अक्टूबर 2023 में पिता की मौत के बाद आरोपी ने उनका पेट्रोल पंप और संपत्ति हथियाने की फिराक में लग गया। कहने लगा पेट्रोल पंप मेरे नाम करा दो अश्लील फोटो डिलीट कर दूंगा। पीड़िता का आरोप है कि छह मई की दोपहर में वह अपनी बहन के साथ बैंक गई थी। इसी दौरान आसिफ अली उर्फ शिवली चौधरी, फाहत के साथ आया। फाहत ने मेरे ड्राइवर पर रिवाल्वर तान कर उसे भगा दिया। वह बैंक से बाहर आई तो आसिफ अली उर्फ शिबली चौधरी ने धमकी दी कि तेजाब डालकर तेरा चेहरा बिगाड़ दूंगा। चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद दोनों पिता-पुत्र धमकी देते हुए भाग गए। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आसिफ अली उर्फ शिवली चौधरी, फाहत अली, विक्की चौधरी और उसकी पत्नी फरहाना के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article