महिला रेलकर्मी का अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया, वसूले दो लाख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे में तैनात एक महिला कर्मचारी का अश्लील वीडियो बनाकर उससे दो लाख रुपये वसूले जाने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक खुद को आर्मी कमांडो बताकर रेलकर्मी से मिला था। उसने शादीशुदा रेलकर्मी को अपनी दोस्ती के झांसे में फंसाया और एक दिन नशीला बिस्किट खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने महिला की वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रकम ऐंठने लगा। एसएसपी से महिला से की शिकायत सुनने के बाद मझोला इंस्पेक्टर को मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
एक साल पहले हुई मुलाकात
मझोला थाना क्षेत्र में एक मोहल्ले में रहने वाली पीड़ित महिला ने एसएसपी को दी शिकायत में कहा है कि उसकी मुलाकात आरोपी युवक से एक वर्ष पूर्व रेलवे स्टेशन पर हुई थी। आरोपी युवक अमरोहा में आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव सहबाजपुर का रहने वाला है। महिला के मुताबिक आरोपी ने खुद को आर्मी कमांडो बताकर उससे बातचीत की और मोबाइल नंबर ले लिया। इसके बाद दोनों आपस मे बातें करने लगे। कुछ समय बाद आरोपी ने कहा कि मुरादाबाद में उसके रिश्तेदार के बेटे का जन्मदिन है। महिला रेलकर्मी को भी वह दावत में ले जाने के बहाने अपने साथ ले गया।
दुष्कर्म कर वीडियो बनाया
महिला का आरोप है कि वह उसे केजीके कॉलेज के पास एक कमरे पर ले गया। यहां उसने उसे जबरन नशे का बिस्किट खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। शिकायत करने पर उसने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दी। महिला ने एसएसपी से शिकायत की है कि शुरू में तो वह चुप रही लेकिन अब आरोपी आए दिन उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रकम मांगता है। अभी तक दो लाख रुपये ले चुका है। महिला ने एसएसपी को बताया कि आरोपी आर्मी में कमांडो भी नहीं है। उसे झूठ बोला था। एसएसपी ने मामले में कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।