फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   rape and murder

दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या में आरोपी को उम्रकैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
rape and murder
अमरोहा। खेत पर मक्का रखाने गई किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में न्यायालय ने आरोपी को उम्रकैद की सजा सुनाई है। साथ ही 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। तभी से आरोपी जेल में बंद था। उसे जमानत नहीं मिली थी।
विज्ञापन

यह घटना गजरौला थाना क्षेत्र के एक गांव की है। यहां पर एक किसान मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। 21 जून 2017 की सुबह उसकी 15 वर्षीय बेटी मक्का रखाने के लिए खेत पर गई थी। दोपहर में उसकी मां और छोटी बहन खाना लेकर पहुंचीं तो किशोरी मचान से लापता थी। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मां और बहन ने किशोरी की तलाश शुरू कर दी। तभी किशोरी का शव मक्का और ईख के खेत में मेड़ पर पड़ा मिला। जिसे देखकर मां और बहन बेहोश हो गईं। इस मामले में चाचा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। होश आने पर मां और बहन ने गांव निवासी युवक आला पर दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट तरमीम कर नामजद आरोपी आला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। यह मुकदमा विशेष न्यायधीश पॉक्सो एक्ट राकेश कुमार चतुर्थ की अदालत में विचाराधीन था। शनिवार को मामले में सुनवाई की गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से शासकीय अधिवक्ता बसंत सिंह सैनी ने जोरदार पैरवी की। तथ्य और सबूतों के आधार पर न्यायालय ने आरोपी आला को दोषी करार दिया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed