फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rain of flowers, tricolour in hands and Bharat Mata ki Jai on lips

Moradabad News: फूलों की बारिश, हाथों में तिरंगा और होंठों पर भारत माता का जयघोष

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2024 04:06 AM IST
विज्ञापन
Rain of flowers, tricolour in hands and Bharat Mata ki Jai on lips
मुरादाबाद। आसमान में छाए बादल, हाथों में तिरंगा और होठों पर मां तुझे प्रणाम...देशभक्ति के जयकारे कुछ ऐसा ही नजारा था मंगलवार को तिरंगा रैली में। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत पंचायत भवन से रैली का शुभारंभ हुआ। जिधर से भी रैली निकली, देशभक्ति के जोश और उल्लास के साथ कारवां बनता गया। पार्श्वनाथ प्लाजा तक माहौल देशभक्ति की भावना से सराबोर रहा।
विज्ञापन

अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत निकली रैली का मार्ग में जगह-जगह फूल बारिश कर भव्य रूप से स्वागत किया गया। सामाजिक संगठनों ने रैली में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा कर मां भारती को नमन किया। जगह-जगह गूंज रहे देशभक्ति के तराने आने वाले स्वतंत्रता दिवस के स्वागत के लिए जोश भरते रहे।
विज्ञापन

मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे एसएसपी सतपाल अंतिल, एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह, स्कॉलर्स डेन के एमडी विवेक ठाकुर, ईपीसीएच के वाइस चेयरमैन डॉ नीरज विनोद खन्ना, यस के नेशनल चेयरमैन विशाल अग्रवाल, धीरशांतदास अर्द्धमौनी, सरदार गुरविंदर सिंह ने शुभारंभ किया। रैली में सबसे आगे डीजे साउंड चल रहा था। जिसमें देशभक्ति के गानों ने समां बांध दिया। ऐ मेरे वतन के लोगो, कर चले हम फिदा जान ओ तन साथियो, वंदे मातरम, मेरे देश की धरती, मेरा कर्मा तू, मेरा रंग दे बसंती चोला गानों ने युवाओं में जोश का संचार किया। रैली एकता द्वार होते हुए जैन मंदिर पहुंची। एकता द्वार पर मैथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रैली का स्वागत किया। इसके बाद जैन मंदिर होते हुए आंबेडकर पार्क, महिला थाना, सिविल लाइंस थाना, पीएसी तिराहा, पीलीकोठी चौराहा होते हुए महाराणा प्रताप चौक, लोकोशेड पुल से चलकर पार्श्वनाथ प्लाजा पर पहुंची। यहां पर यात्रा का समापन किया गया। समापन स्थल पर 16 अगस्त से 18 अगस्त तक होने वाली फुटबाल प्रतियोगिता की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जयवीर यादव, अग्रवाल सभा से मंत्री सीए अजीत अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, विश्व हिंदू परिषद से जयदेव यादव, नीतू सक्सेना, राष्ट्रीय बजरंग दल से प्रांत अध्यक्ष रोहन सक्सेना, संयुक्त व्यापार मंडल से संजय सहगल, पतंजलि परिवार से जितेंद्र आर्य, पूनम चौहान, प्रकृति सेवा समिति ट्रस्ट से नेपाल सिंह पाल, रति रस्तोगी, अमित रस्तोगी, अग्रवाल सभा महिला से राधिका अग्रवाल, मोनिका मित्तल, माध्यमिक शिक्षक संघ से राजीव पाठक और राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे।


यह भी रहे मौजूद
यस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रोहित ढल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुमित टन्डन, चेयरमैन जेपी सिंह, महासचिव पुनीत आर्या, वाइस चेयरमैन करन दुग्गल, विशाल खन्ना, विलियम गुप्ता, लव वाधवा, सतीश सक्सेना ने भाग लिया। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से महानगर अध्यक्ष अमित गुप्ता, महानगर मंत्री अविनाश गुप्ता, जयदेव यादव, अभिनव भटनागर, फोटोग्राफर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश मुरादाबाद इकाई से मंडल प्रभारी संजू गौतम, जिला प्रभारी अनुज सक्सेना, संरक्षण मंडल अधिकारी राजेश गुप्ता, उपाध्यक्ष मेराज हुसैन, संगठन मंत्री इकबाल सिंह पाली, दिनेश शर्मा, जोनल प्रभारी राहुल भटनागर, नावेद आदि मौजूद रहे। ड्रीम फाउंडेशन से शिवेंद्र जैन, साइबर विशेषज्ञ मनीष गोयल, नीरज गुप्ता, परिवर्तन द चेंज से कपिल कुमार, मुरादाबाद सांस्कृतिक समाज से पंकज दर्पण आदि मौजूद रहे।



मेयर ने किया उत्साहवर्धन
रैली जब सिविल डिफेंस चौराहा पहुंची तो यहां पर मेयर विनोद अग्रवाल ने रैली का स्वागत किया। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाकर उन्होंने सभी का उत्साहवर्धन किया।

फेस पेंटिंग का रहा क्रेज
रैली में शामिल हुए सभी लोगों में फेस पेंटिंग करवाने का क्रेज रहा। मेहंदी आर्टिस्ट वरीशा परवीन, कासिफा, बिलाल, वासित, इकरा ने फेस पेंटिंग की। इसके साथ ही वरीशा ने पंचायत भवन में नारी शक्ति विषय पर रंगोली भी बनाई।

सराफ कारोबारियों ने किया स्वागत
श्री सराफा कमेटी मंडी चौक के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप सिंघल, नवीन रस्तोगी, नितिन रस्तोगी, उपेंद्र अग्रवाल, साकेत अग्रवाल, सचिन अग्रवाल, प्रदीप रस्तोगी, नवीन अग्रवाल, मयूर गोयल ने फूल बरसाए।

महिलाओं ने बरसाए फूल
आंबेडकर पार्क पर बीजेपी महिला मोर्चा से पूर्व क्षेत्रीय मंत्री मदालसा शर्मा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की सह संयोजिका सुषमा सरन, सुनीता सैनी, पूर्णिमा खन्ना, सुमन शर्मा, सीमा शर्मा व अन्य ने फूलों की बारिश की रैली का स्वागत किया और देशभक्ति के नारे लगाए।

व्यापारियों ने किया स्वागत
व्यापारी वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने पीएसी तिराहा पर रैली का स्वागत किया। संस्थ के पदाधिकारी अग्रिम गुप्ता, मन्नू मल्होत्रा और सुशील गुप्ता ने फूल बारिश कर और जलपान कराया।

कायस्थ महासभा ने किया प्रतिभाग
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ट्रस्ट ने अपनी सहभागिता की। इसके साथ ही गैलेक्सी अपार्टमेंट में तिरंगा रैली का फूल बरसाकर एवं पानी की बोतलें कोल्ड ड्रिंक आदि का वितरण स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना, एडवोकेट डब्लू सक्सेना, अरविंद सक्सेना, एबी सक्सेना, विवेक विसारिया, केबी सक्सेना, लवलीन सक्सेना, तुषार विश्वास, प्रतीक सक्सेना, सार्थक सक्सेना आदि का सहयोग रहा।

शिक्षकों ने भी की पुष्पवर्षा
तिरंगा रैली का स्वागत उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ महानगर मुरादाबाद की ओर से बोनी ऐनी स्कूल के पास किया गया। यात्रा में शामिल लोगों को कोल्ड ड्रिंक्स और पानी का वितरण कर भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राकेश कौशिक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, मंत्री उस्मान आरिफ, अरशद अली, अनुदेशक वेलफेयर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विष्णु भारद्वाज के अलावा दिलीप कुमार और शनावाज आदि मौजूद रहे।

गुलाब की पंखुडियों से किया स्वागत
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इसी क्रम में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मुरादाबाद के जिला अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में महाराणा प्रताप चौक पर गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अरविंद कुमार राठौर, संजय राघव, अशोक कुमार कठेरिया, जोगेंद्र सिंह चौहान, अरुण कुमार सिंह राठौड़, बंटी, प्रदीप सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।

जलपान कराकर किया स्वागत
मां तुझे प्रणाम बाइक एवं कार रैली में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर मुरादाबाद ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पार्श्वनाथ प्लाजा पर पदाधिकारियों ने फूलों की बारिश की। इसके साथ ही बिस्किट, पानी की बोतलें और कोल्ड डि्रंक वितरित की। इस दौरान डॉ. प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विमलेंद्र शर्मा, सुनील कुमार शर्मा, राम अवतार शर्मा, राजेश त्रिपाठी, राकेश शर्मा, शशि दत्त शर्मा ,जीसी शर्मा, सुनील शर्मा, राजीव पाठक, प्रणवीर शर्मा, शरद कौशिक, राघव शर्मा, अवधेश पाठक, सुधीर शर्मा, अरुण मोहन शंखधार, शिवकुमार दीक्षित ,अजय मोहन शर्मा, राजीव शर्मा,मंयक शर्मा आदित्य शर्मा आदि ने भाग लिया।



पुलिस ने किया सहयोग
तिरंगा यात्रा को सकुशल संपन्न करवाने में सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर, टीआई अनुराधा सिंघल, थाना प्रभारी सिविल लाइंस मनीष सक्सेना, थाना प्रभारी मझोला केके वर्मा, अपनी पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article