फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway's SSE is again surrounded, now green trees are cut

Moradabad News: फिर घिरे रेलवे के एसएसई, अब हरे पेड़ कटवाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Railway's SSE is again surrounded, now green trees are cut
मुरादाबाद। रेलवे के एसएसई ने दलपतपुर-मूंढापांडे यार्ड के कई हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलवा दी। सेक्शन के जेई ने मौका मुआयना किया तो पेड़ कटे मिले। स्थानीय लोगों से बातचीत में भ्रष्टाचार की आशंका पाई गई। इसके बाद जेई ने इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी। अब रेलवे इसकी विभागीय जांच कर रहा है। दो माह पहले एसएसई के ठिकाने पर विजिलेंस की चेकिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन


नया मामला बिना किसी अनुमति के हरे पेड़ों की कटाई का है। जेई ने 18 दिसंबर को अधिकारियों को भेजी गई रिपोर्ट में बताया कि कई सौ मीटर की दूरी तक पेड़ काट दिए गए हैं। यह सभी पेड़ रेलवे की बाउंड्री में लगे थे। जेई की आपत्ति के बाद सीनियर सेक्शन इंजीनियर (एसएसई) ने तर्क दिया कि बाउंड्री गलत बनाई गई है। नक्शे के मुताबिक पेड़ बाउंड्री से बाहर हैं।
विज्ञापन

पेड़ काटने वाले व्यक्ति ने भी एसएसई का नाम लिया और उनके आदेश पर ही आरी चलाने की बात कही। इस मामले की भनक आरपीएफ को लगी तो शाखा ने भी अपनी जांच शुरू कर दी है। वहीं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी स्पष्ट रूप से कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। विवाद के बाद प्रशासन से मदद लेकर भूमि की पैमाइश भी कराई गई है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक सात जनवरी तक जांच रिपोर्ट आ जाएगी। इसमें दोष सिद्ध होने पर एसएसई के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed