फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railways empty handed, work will be done on old projects only

Moradabad News: झोलाछाप के घर मिला दवाओं का जखीरा, नमूने सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:19 AM IST
विज्ञापन
Railways empty handed, work will be done on old projects only
पाकबड़ा (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

डींगरपुर रोड पर मंगलवार को एक झोलाछाप के घर दवाओं का जखीरा पकड़ा गया। एलोपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं की कीमत करीब दो लाख रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने नमूने सील कर लिए हैं। झोलाछाप के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी है।
मंगलवार को बिना पंजीकरण क्लीनिक चलाने व दवाओं की बिक्री करने की शिकायत पर संज्ञान लेकर टीम पाकबड़ा पहुंची। पहले झोलाछाप कमाल के घर छापेमारी की गई तो भारी मात्रा में दवाएं मिलीं। आरोप है कि झोलाछाप घर को अस्पताल बनाकर मरीजों का इलाज कर रहा था। ऐसे में औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने फोन कर डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र को भी मौके पर बुला लिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ का कहना है कि घर में चार-पांच चारपाई पड़ी थीं, लेकिन कोई मरीज भर्ती नहीं मिला। वहीं औषधि निरीक्षक उर्मिला वर्मा ने दवाओं के नमूने सील कर जांच के लिए भेज दिए हैं। पाकबड़ा पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई है। हालांकि औषधि प्रशासन विभाग की ओर से लिखित में तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- कमाल के घर भारी मात्रा में दवाएं मिली हैं, जोकि बिना पंजीकरण के भंडारण की गई थीं। कई दवाओं की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है। आठ दवाओं के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। - उर्मिला वर्मा, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed