फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway Updates: 16 trains including Lohit-Jannayak canceled, four will run late

Railway Updates: लोहित-जननायक समेत 16 ट्रेनें निरस्त, चार देरी से चलेंगी, 22 दिन होगी यात्रियों को परेशानी

Mon, 07 Aug 2023 10:12 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 07 Aug 2023 10:12 PM IST
सार

गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण रेलवे ने ट्रेनों के बारे में सूचना जारी है।करीब 22 दिन तक हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। करीब 50 हजार यात्रियों के टिकट रद्द हो गए हैं।

विज्ञापन
Railway Updates: 16 trains including Lohit-Jannayak canceled, four will run late
मुरादाबाद रेलवे स्टेशन - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का काम 8 से 30 अगस्त तक चलेगा। इस कारण मुरादाबाद मंडल से गुजरने वाली लोहित, जननायक एक्सप्रेस समेत 16 ट्रेनें अलग-अलग तारीखों में निरस्त रहेंगी। चार ट्रेनों को देरी से चलाया जाएगा और एक ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

विज्ञापन


करीब 22 दिन तक हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। करीब 50 हजार यात्रियों के टिकट रद्द हो गए हैं। (14010) आनंद विहार-बापूधाम मोतिहारी एक्सप्रेस 7, 12, 14, 19, 21 व 26 अगस्त को निरस्त रहेगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन 8, 13, 15, 20, 22, 27 अगस्त को रद्द रहेगी।
विज्ञापन


(15529) सहरसा-आनंदविहार एक्सप्रेस 9, 16 व 23 अगस्त को, (15530) आनंदविहार-सहरसा एक्सप्रेस 10, 17 व 24 अगस्त को, (15621) कामाख्या-आनंदविहार एक्सप्रेस 10, 17 व 24 अगस्त को, (15622) आनंदविहार-कामाख्या एक्सप्रेस 11, 18 व 25 अगस्त को, (12492) जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस 11, 18 व 25 अगस्त को , (12491) बरौनी-जम्मूतवी एक्सप्रेस 13, 20 व 27 अगस्त को निरस्त रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


(15651) गुवाहटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस 14, 21 व 28 अगस्त को, (15622) जम्मूतवी-गुवाहटी लोहित एक्सप्रेस 18, 25 अगस्त व एक सितंबर को, (15211) दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 19 से 29 अगस्त तक, (15212) अमृतसर-जम्मूतवी जननायक एक्सप्रेस 19 से 29 अगस्त तक, (15531) सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 20 व 27 अगस्त को रद्द रहेगी।

 

(15532) अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 21 व 28 अगस्त को, (04654) अमृतसर-न्यूजलपाईगुड़ी स्पेशल एक्सप्रेस 9, 16 व 23 अगस्त को, (04653) न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस 11, 18 व 25 अगस्त को निरस्त रहेगी।
यह जानकारी सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने दी है।

 

उन्होंने बताया कि (15097) भागलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 10, 17 व 24 अगस्त को परिवर्तित मार्ग छपरा, गाजीपुर सिटी, औंंड़िहार, वाराणसी, सुल्तानपुर, लखनऊ होकर चलेगी। (15655) कामाख्या-श्री माता वैष्णो देवी एक्सप्रेस 13 व 20 अगस्त को कामाख्या से दो घंटे देरी से चलेगी।

 

(15273) रक्सौल -आनंदविहार सत्याग्रह एक्सप्रेस 8 से 30 अगस्त तक रक्सौल से दो घंटे देरी से चलेगी। (13020) हावड़ा-काठगोदाम एक्सप्रेस 7 से 29 अगस्त तक काठगोदाम से दो घंटे देरी से चलेगी, (12557) मुजफ्फरपुर-आनंदविहार एक्सप्रेस 20 अगस्त को मुजफ्फरपुर से दो घंटे की देरी से चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed