फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Railway alert due to the knock of infection, those without vaccines do not enter the office

संक्रमण की दस्तक से रेलवे सतर्क, बिना टीके वालों को कार्यालय में प्रवेश नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Railway alert due to the knock of infection, those without vaccines do not enter the office
मुरादाबाद। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के एक अधिकारी और चार कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद महकमा अलर्ट है।
विज्ञापन

सोमवार को रेलकर्मियों के लिए डीआरएम कार्यालय में ही कोरोना जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा एक आदेश सीनियर डीपीओ की ओर से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि जिस रेलकर्मी के 10 जनवरी तक वैक्सीन की डोज नहीं लगी होगी उसे कार्यालय में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालांकि रेलवे के 90 फीसदी कर्मचारियों के दोनों डोज लग चुकी हैं।

इसके बावजूद कुछ लोग लगातार लापरवाही बरत रहे हैं। ऐसे में 10 जनवरी से सभी को टीकाकरण का प्रमाणपत्र देखने के बाद ही कार्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने सभी से सावधानी बरतने और कोविड गाइडलाइन का पालन करने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि जिन रेलकर्मियों को जरा भी लक्षण महसूस हो रहे हैं, वे फौरन जांच करा लें। सही समय पर इलाज लेने से स्वयं के साथ दूसरों की भी सुरक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed