{"_id":"5dfbd3f78ebc3e8818228537","slug":"rail-fractrue-city-news-mbd3334662169","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन, बचा हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटी पटरी से गुजरी एक्सप्रेस ट्रेन, बचा हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में गुरुवार को फिर दो अलग अलग जगह रेल पटरियां चटक गईं। मूंढापांडे यार्ड में अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। गनीमत रही कि उस वक्त ट्रेन की रफ्तार कम थी। वरना हादसा हो सकता था। ट्रैक चटकने की जानकारी मिलते ही काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस ट्रेन रोक दी गई। इसके अलावा हापुड़ और बाबूगढ़ यार्ड के बीच की- मैन की सूझबूझ से हादसा बच गया। कुछ देर बाद ही यहां से राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन गुजरने वाली थी। ट्रैक दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
मंडल के हापुड़ और बाबूगढ़ यार्ड के बीच गुरुवार सुबह सवा छह बजे की-मैन ट्रैक के बोल्ट चेक कर रहा था। उसने देखा कि डाउन लाइन पर ट्रैक चटका हुआ था। उसने तुरंत इसकी जानकारी बाबूगढ़ रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दी। जिससे रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर इंजीनियरिंग शाखा की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक की मरम्मत की गई। छह बजकर चालीस मिनट पर ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेनों को धीमी गति से गुजारा गया। इसके बाद मेरठ से लखनऊ जा रही राज्यरानी एक्सप्रेस ट्रेन, दिल्ली मुरादाबाद पैसेंजर और चार मालगाड़ियां रोक दी गईं थी। जिन्हें धीमी गति से गुजारा गया। नौ बजकर 55 मिनट पर ट्रैक पूरी तरह दुरुस्त किया गया। इसके बाद ही ट्रेनें सामान्य गाति से दौड़ पाईं। मूंढापांडे यार्ड में तीन बजकर 25 मिनट पर अमृतसर कोलकाता एक्सप्रेस(12358) ट्रेन टूटी पटरी से गुजर गई। तेज झटका लगने पर चालक ने ट्रेन की रफ्तार कम कर दी। इसके बाद ट्रेन यहां से गुजारी और इसकी जानकारी रेलवे कंट्रोल में दी गई। इसके पीछे आ रही काशी एक्सप्रेस ट्रेन को पहले ही रोक दिया गया। ट्रैक ठीक करने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना की गई।