{"_id":"62547683f63d924dda391eee","slug":"pwd-will-get-105-dilapidated-roads-repaired-in-the-district-bilari-news-mbd4244399200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक निर्माण विभाग को मिलेंगी गन्ना परिषद की 105 सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक निर्माण विभाग को मिलेंगी गन्ना परिषद की 105 सड़कें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के नगलिया जट गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से मिलकर बिलारी से अपने गांव को जाने वाली जर्जर सड़क की मरम्मत कराने की मांग उठाई। इस दौरान गन्ना परिषद के निरीक्षक ने बताया कि मुरादाबाद जनपद की गन्ना परिषद की 105 सड़कें लोक निर्माण विभाग को मिल गई हैं। अब जर्जर सड़कों का शीघ्र निर्माण शुरू होगा।
नगलिया जट गांव के ग्राम प्रधान संजीव उर्फ सोनू चौधरी के नेतृत्व में सोमवार सुबह ग्रामीण उपजिलाधिकारी घनश्याम वर्मा से मिले। ग्रामीणों ने एसडीएम को बताया कि बिलारी में शाहबाद रोड स्थित चौधरी चरण सिंह पार्क के सामने से जो सड़क नगलिया जट गांव होते हुए खाबरी अव्वल की ओर जा रही है, वह क्षतिग्रस्त हो गई है।
यह सड़क गन्ना विकास परिषद के कोटे में होने की वजह से लोक निर्माण विभाग द्वारा भी पुर्ननिर्माण नहीं कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि नगरपालिका की कूड़ा भरी गाड़ी क्षतिग्रस्त सड़क पर होकर गुजरती हैं। झटकों के साथ वाहन से कूड़ा सड़क पर गिर जाता है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि सड़क गन्ना विकास परिषद के कोटे में होने की वजह से लोक निर्माण विभाग द्वारा मरम्मत का कार्य नहीं कराया जा रहा है।
विज्ञापन
इसके बाद एसडीएम ने दूरभाष के माध्यम से गन्ना विकास परिषद बिलारी के ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक संजीव कुमार से वार्ता की। निरीक्षक ने बताया कि मुरादाबाद जनपद में गन्ना विकास परिषद की जो पुरानी और जर्जर 105 सड़कें हैं, उन सभी की मरम्मत के लिए प्रदेश शासन ने ऐसी सड़कों को गन्ना परिषद से हटाकर अब लोक निर्माण विभाग को दे दिया है। उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा इस माह के अंत तक सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू होने वाला है।