फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   protest of farmers in moradabad

बसों में बैठे बिलबिलाते रहे मासूम, दूध को भी तरसे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers in moradabad
किसानों के चक्का जाम के दौरान बस में फंसे यात्री।
मुरादाबाद। पौने दो बजे का वक्त था। मूंढापांडे टोल के पास दिल्ली जा रही हरियाणा रोडवेज की बस पौने दो घंटे से जाम में फंसी थी। चिलचिलाती धूप निकली थी और बस भी बुरी तरह तप रही थी। गर्मी और उमस की वजह से यात्रियों का बुरा हाल था। इसमें सवार मासूम बच्चे बुरी तरह बिलख रहे थे। परिजन अपने रुमाल से हवा करके बच्चों को कुछ राहत देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भूख उन्हें शांत नहीं होने दे रही थी।
विज्ञापन

माता-पिता घर से जो दूध, बिस्कुट लेकर चले थे वह खत्म हो गए थे, आसपास भी कोई दूध की दुकान नहीं थी ऐसे में बच्चे भूख की वजह से परेशान थे। कुछ दूरी पर जरूर दूध उपलब्ध था लेकिन जाने की हिम्मत नहीं हो रही थी, डर था कि हीं बस चल ना पड़े। लखनऊ से मेरठ जा रहे दीपक और शिखा का कुछ यही हाल था।
विज्ञापन

आठ महीने का मासूम देव भूख से रो रहा था। शिखा उसे चुप कराने की कोशिश कर रही थी। दीपक भारी मन से देव को चुप कराने की कोशिश कर रहे थे। गर्मी से बेहाल बच्चे बार-बार खिड़की से सिर निकालकर देख रहे थे कि पता नहीं कब जाम खुलेगा ओर वे यहां से निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामपुर के अस्पताल में अपने बीमार चाचा को देखकर लौट रहे सलमान उनकी पत्नी नाजिया और दो बच्चे बस में बैठे जाम खुलने का इंतजार कर रहे थे। दोनों बच्चे गर्मी से परेशान थे ओर रो रहे थे, कभी बोतल से पानी पिलाते तो कभी रुमाल से हवा करते।

अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed