फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Proposal worth Rs 5 crore passed in BDC meeting

Moradabad News: बीडीसी की बैठक में पांच करोड़ के प्रस्ताव पास

Tue, 28 Oct 2025 02:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 28 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Proposal worth Rs 5 crore passed in BDC meeting
बिलारी। क्षेत्र के सहसपुर गांव स्थित ब्लॉक कार्यालय सभागार में सोमवार दोपहर क्षेत्र विकास समिति बिलारी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में लगभग पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिली। बैठक में अनेक ग्राम प्रधानों और बीडीसी सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

बैठक की शुरूआत में बीडीओ नरेशपाल सिंह ने बीती बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की। बीडीओ ने प्रधानमंत्री आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत जारी किए गए लक्ष्य और प्राप्त लक्ष्य के बारे में सदन को बताया। बीडीओ ने राज्य वित्त आयोग और अन्य मदों से क्षेत्र पंचायत को मिली धनराशि की जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा योजना के क्रियान्वयन के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एडीओ समाज कल्याण अनुराज सिंह ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आगामी नवंबर माह में होने वाली सामूहिक शादियों और मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत शकील अहमद ने पंचायतराज विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। एडीओ सहकारिता अनिल कुमार ने सहकारिता विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और सहकारी समितियों पर खाद और नए बीज की उपलब्धता के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में फैमिली आइडी का लक्ष्य पूरा होने के साथ ही पीएम सूर्यघर योजना और विकसित उत्तर प्रदेश योजना के बारे में भी बताया गया। वार्ड 29 से दानवीर, 43 से राधेश्याम,66 से नत्थू अली और 128 से गुलाम मोहम्मद बीडीसी सदस्य हैं।

इन चारों सदस्यों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीती बीडीसी की बैठक का भत्ता अभी तक नहीं मिल पाया है। बीडीओ ने इस मामले में जांच के आदेश दिए।
बैठक में अशोक कुमार बनियाठेर, राजू सिंह हरोरा, विजयपाल सिंह इमरतपुर, पार्वती देवरी, अमरवती मिठनपुर महेश आदि प्रधानों और अन्य बीडीसी सदस्यों ने अपने अपने इलाकों में नाला, खडंजा और सड़क निर्माण संबंधी विकास कार्यों के 62 प्रस्ताव पेश किए लगभग पांच करोड़ रुपये की लागत से यह सभी विकास कार्य कराए जाने को सदन में मंजूरी मिल गई। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजपाल सिंह, सहसपुर के पूर्व प्रधान कल्यान सिंह, गन्ना परिषद बिलारी के पूर्व अध्यक्ष कुंवर कपिलराज यादव, सिसौना के पूर्व प्रधान सरफराज हुसैन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed