फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Priyanka will fill the election campaign from Moradabad in West UP

वेस्ट यूपी में मुरादाबाद से प्रियंका भरेंगी चुनाव की हुंकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will fill the election campaign from Moradabad in West UP
मुरादाबाद। विधानसभा चुनाव के लिए पश्चिमी यूपी में गुरुवार को प्रियंका गांधी मुरादाबाद की प्रतिज्ञा रैली से हुंकार भरेंगी। रैली को सफल बनाने के लिए कांग्रेस नेताओं ने शहर में डेरा डाल दिया है। कांग्रेसियों का दावा है कि वाराणसी, गोरखपुर और महोबा के बाद प्रियंका गांधी की प्रदेश की सबसे बड़ी रैली होगी।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने अक्तूबर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में किसान रैली के माध्यम से विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंका था। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संसदीय क्षेत्र रहे गोरखपुर में रैली कर सरकार पर निशाना साधा था। 27 नवंबर को बुंदेलखंड के महोबा में रैली थी। अब वह पश्चिमी यूपी में चुनावी शंखनाद करेंगी। इसके लिए प्रियंका गांधी ने सपा के गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद को चुना है। दो दिसंबर को सर्किट हाउस के पीछे बुद्धि विहार के मैदान पर प्रतिज्ञा रैली को प्रियंका गांधी संबोधित करेंगी। कांग्रेसी रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तौकीर आलम, धीरज गुर्जर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी ने मुरादाबाद में डेरा डाल दिया है। नेताओं ने मंगलवार को रैली स्थल का जायजा लिया और तैयारियों को परखा।
विज्ञापन

- मुरादाबाद में प्रियंका गांधी की सबसे बड़ी रैली होगी। रैली में एक लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लोगों से संपर्क कर रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी बैठक कर रैली को सफल बनाने में जुटे हैं। - इमरान प्रतापगढ़ी, राष्ट्रीय चेयरमैन, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारी अंतिम दौर में
मुरादाबाद। प्रियंका गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है। पार्टी के नेता बसों की व्यवस्था करने में लगे हैं। वहीं, देर रात तक रैली स्थल पर बैरिकेडिंग का काम चलता रहा। इस दौरान प्रदेश महासचिव सचिन चौधरी, सचिव सुखराज सिंह, जिलाध्यक्ष असलम खुर्शीद, पूर्व अध्यक्ष विनोद गुंबर, उपाध्यक्ष व प्रवक्ता सुधीर पाठक, आजम अंसारी, अफजल साबरी, विजयराज सैनी, राजेशपाल, शकील सरवर हाशमी, राईसुल कलाम, प्रियांक चौधरी, अरविंद चौधरी, देवेंद्र सिंह, शरद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed