फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Private hospitals will tell the number of oxygen-rich beds, ICUs and ventilators every day

निजी अस्पताल हर दिन बताएंगे ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर की संख्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals will tell the number of oxygen-rich beds, ICUs and ventilators every day
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण की बढ़ती लहर को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। कमिश्नर ने निजी अस्पतालों से ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर की संख्या मांगी है। साथ ही हर दिन एक प्रारूप पर इनका अपडेट सीएमओ को बताने के लिए कहा है। साथ ही ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू और वेंटीलेटर की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

इसके अलावा कोविड संक्रमित मरीजों के लिए अलग से विंग बनाने का भी निर्देश दिया है। डीएम ने इस आशय का पत्र सीएमओ को भेजकर तत्काल इसका पालन कराने को कहा है।
विज्ञापन

कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह ने सोमवार को निजी अस्पताल संचालकों के साथ बैठक कर ये आदेश किए थे। बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कमिश्नर के निर्देशों के क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर जिले के सभी निजी चिकित्सालयों से इस आदेश का पालन कराने को कहा है। पत्र के अनुसार सभी निजी अस्पताल अपनी क्षमता का आकलन कर लेें कि उनके यहां ऑक्सीजनयुक्त बेड की संख्या, आईसीयू बेड की संख्या, वेंटीलेटर की संख्या कितनी है। साथ ही यथा संभव बेड और उपकरणों को बढ़ाने पर तत्काल विचार कर लें ताकि आगामी दिनों में बढ़ते कोरोना संक्रमण के नये मरीजों का उपचार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सीएमओ यह सुनिश्चित करें कि जिले के सभी निजी अस्पताल इस निर्देश का पालन कर रहे हैं। साथ ही सभी निजी अस्पताल प्रतिदिन बेड उपलब्धता की सूचना निर्धारित प्रारूप पर देंगे। इसके अलावा कोविड मरीजों के उपचार के लिए अलग फ्लोर अथवा एक विंग आरक्षित किया जाए। चिकित्सा अनुुुभाग के निर्देश के अनुसार ही कोविड मरीजों से चार्ज वसूला जाए। रेफर किए गए मरीजों की पूरी केस हिस्ट्री लिखी जाए और उसका ब्योरा रखा जाए। कोविड वार्डों में सीसीटीवी की व्यवस्था हो और उसका लिंक कोविड कमांड सेंटर को उपलब्ध कराया जाए। भर्ती मरीज के स्वास्थ्य की स्थिति समय-समय पर परिजनों को बताई जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता गंभीरता से ली जाएगी। निजी अस्पताल में यदि कोई मृत्यु होती है तो उसकी संपूर्ण जानकारी निर्धारित प्रारूप पर 24 घंटे के भीतर जिलाधिकारी को उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed