{"_id":"693c84bbd5a93f0ae60d21d6","slug":"prashant-shot-prince-in-the-back-for-not-saying-sorry-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-790219-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: सॉरी नहीं बोलने पर प्रशांत ने प्रिंस की पीठ में दाग दी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: सॉरी नहीं बोलने पर प्रशांत ने प्रिंस की पीठ में दाग दी थी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के लाइन पार में सोमवार की रात प्रिंस चौहान की हत्या करने में शामिल रहे मुख्य आरोपी प्रशांत सैनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि उसने और उसके साथियों ने प्रिंस चौहान से सॉरी बोलने को कहा लेकिन उसने सॉरी बोलने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद उसकी पीठ में गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में प्रशांत के पांच साथी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। एक नामजद आरोपी अभिषेक की तलाश में पुलिस जुटी है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि मझोला के लाइन पार रामेश्वर काॅलोनी एफसीआई गोदाम के पास रहने वाले प्रिंस चौहान (24) सोमवार की रात करीब आठ बजे चिड़िया टोला के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय प्रिंस को उसका दोस्त मयंक गुर्जर घर से बुला कर ले गया था। प्रिंस के पिता जगपाल सिंह की तहरीर पर मझोला थाने में मयंक गुर्जर, प्रशांत सैनी, अभिषेक उर्फ अभी खत्री, मोहन, यश सैनी, भीम सैनी, अर्जुन सैनी समेत सात नामजद और छह-सात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पुलिस इस मामले में रेलवे साउथ काॅलोनी निवासी मयंक गुर्जर, हनुमान नगर निवासी मोहन, शिवाजी नगर निवासी भीम सैनी व उसके भाई अर्जुन सैनी और लाइन पार लक्ष्मी नगर यश सैनी को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। शुक्रवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रशांत सैनी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 22 अगस्त 2025 की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे अर्जुन सैनी को बुद्धि विहार स्थित परशुराम चौक के पास प्रिंस चौहान और उसके साथियों ने लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया और पिटाई का वीडियो बनाकर अर्जुन भेजा था। अर्जुन ने उसी दिन 112 को सूचना देकर मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई थी। इसके बाद से अर्जुन सैनी, भीम सैनी प्रिंस से बदला लेने की फिराक में थे। इसके अलावा भैयादूज वाले दिन लाइन पार में कैल्टन स्कूल के पास प्रिंस ने प्रशांत के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी थी। शोर शराबा होने पर उसके घर वाले आए तो प्रिंस धमकी देकर चला गया था। प्रशांत ने बताया कि उसे लगातार खतरा था कि प्रिंस उसकी हत्या कर सकता है। घटना वाले दिन उसने मयंक के जरिए प्रिंस को चिड़िया टोला के पास बुला लिया। वहां सभी लोग पहले से मौजूद थे। उन्होंने प्रिंस पर दबाव बनाया है कि वह अपनी गलती स्वीकार कर और सॉरी बोल लेकिन प्रिंस ने सौरी बोलने से इन्कार कर दिया था। इसके बाद सभी ने उसके साथ मारपीट की और प्रशांत ने उसे गोली मार दी थी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एक अन्य आरोपी अभिषेक की तलाश की जा रही है।