फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police steps stopped from taking action against block chief's husband Prabhakar

Moradabad News: ब्लॉक प्रमुख के पति प्रभाकर पर कार्रवाई करने से ठिठक गए पुलिस के कदम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Police steps stopped from taking action against block chief's husband Prabhakar
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्याकांड की साजिश रचने में मुख्य भूमिका निभाने वाले असमोली ब्लॉक की प्रमुख के पति प्रभाकर चौधरी पर कार्रवाई करने से पुलिस के कदम अचानक ठिठक गए। नामजद किए गए तीन आरोपी और तीन शूटर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। फरार क्लर्क अमित पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया जा चुका है। लेकिन प्रभाकर चौधरी की न तो गिरफ्तारी की गई और न ही उस पर इनाम घोषित हुआ।
विज्ञापन


भाजपा नेता अनुज चौधरी की सीधी लड़ाई प्रभाकर चौधरी से थी। असमोली ब्लॉक में अनुज चौधरी बार-बार अविश्वास प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहा था। जिससे प्रभाकर को आर्थिक और राजनीति दोनों नुकसान उठाने पड़ रहे थे। इतना ही नहीं कई बार दोनों के बीच झगड़े भी हुए थे। इसी माह अनुज चौधरी की तैयारी अविश्वास प्रस्ताव लाने की थी। उसने दावा किया था कि 100 सदस्य उसके संपर्क में हैं। 16 अगस्त को अनिकेत, नीरज की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अफसरों ने दावा किया था कि प्रभाकर चौधरी साजिश में शामिल रहा है। उसे डर सताने लगा था कि ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी उसके परिवार से छीन जाएगी। इसी रंजिश में सुपारी देकर ब्लॉक प्रमुख और उसके बेटे समेत अन्यों ने साजिश रचकर हत्या कराई थी लेकिन मंगलवार को मुठभेड़ के पुलिस की ओर से जारी किए गए प्रेस नोट से प्रभाकर चौधरी का नाम गायब कर दिया गया। फरार अमित पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है लेकिन प्रभाकर चौधरी पर पुलिस मेहरबानी बरत रही है। मुख्य साजिशकर्ता होने के बावजूद अब तक इनाम घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन






बाहुबली का करीबी रहा है प्रभाकर, अब भाजपा नेताओं के संपर्क में

मुरादाबाद। प्रभाकर चौधरी ने मुरादाबाद मंडल के एक बाहुबली की छत्रछाया में राजनीति सीखी थी। असमोली ब्लॉक पर भाजपा से टिकट नहीं मिला तो पत्नी को निर्दलीय ही चुनाव मैदान में उतार दिया था। तब भाजपा समर्थित अनुज चौधरी को दस मतों के अंतर से चुनाव हराकर पत्नी को ब्लॉक प्रमुख बनाने में प्रभाकर चौधरी सफल रहा था। इसके बाद कुर्सी बचाने के चक्कर में प्रभाकर पत्नी, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हो गया था। अब भाजपा के कई नेताओं से उसके अच्छे संपर्क हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

हथियार सप्लायर गिरफ्तार, क्लर्क पर 25 हजार का इनाम घोषित
मुठभेड़ के दौरान मंगलवार को पकड़े गए थे तीन शूटर
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। भाजपा नेता अनुज चौधरी की हत्या के लिए शूटरों को हथियार और कारतूस सप्लाई करने वाले 25 हजार के इनामी पुषेंद्र उर्फ भूरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार चल रहे केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।


संभल के ऐचोड़ा कम्बोह थाना क्षेत्र के गांव अलिया नेकपुर निवासी भाजपा नेता अनुज चौधरी नया मुरादाबाद स्थित पार्श्वनाथ प्रतिभा सोसायटी में रहते थे। 10 अगस्त की शाम करीब छह बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोलियां बरसा कर अनुज चौधरी की हत्या कर दी थी। घटना के समय वह अपने साथी पुनीत चौधरी के साथ सोसायटी परिसर में टल रहे थे।
16 अगस्त को पुलिस ने असमोली ब्लॉक प्रमुख संतोष देवी के बेटे अनिकेत और उसके साथी रेलवे हरथला काॅलोनी निवासी रेलवे क्लर्क नीरज पाल को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस ने दावा था किया था हत्याकांड की साजिश ब्लॉक प्रमुख के बेटे अनिकेत, पति प्रभाकर, रेल कर्मी नीरज पाल, दीपक चौहान हत्याकांड में जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे मोहित चौधरी के भाई केजीके कॉलेज के क्लर्क अमित चौधरी और उसके गांव निवासी पुष्पेंद्र उर्फ भूरा ने रची थी। शूटर सूर्यकांत शर्मा, आकाश और सुशील शर्मा से तीस लाख रुपये में हत्या का सौदा तय किया था। मंगलवार को पुलिस ने तीनों शूटरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में नामजद पुष्पेंद्र चौधरी उर्फ भूरा को कांशीराम काॅलोनी गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि शूटरों को हथियार और कारतूस पुष्पेंद्र ने ही सप्लाई किए थे। पूष्पेंद्र भी मोहित और अमित चौधरी के गांव भवालपुर का ही रहने वाला है। बुधवार को वह अपने वकील से बात करने कचहरी जा रहा था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में फरार अमित चौधरी पर भी 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed