फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police reached Azam Khan s Humsafar Resort in case of stolen vault of Rampur Municipal Council in 2005

आजम खां के रिसोर्ट में तिजोरी की तलाश: नगरपालिका से 17 साल पहले हुई थी चोरी, एक घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन

Fri, 30 Sep 2022 09:47 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 30 Sep 2022 09:47 PM IST
सार

जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन और मदरसा आलिया से चोरी हुई किताबें और अलमारी मिलने के बाद पुलिस ने तिजोरी की तलाश तेज कर दी थी। सीओ सिटी अनुज चौधरी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस शुक्रवार की शाम अचानक आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर पहुंची।

विज्ञापन
Police reached Azam Khan s Humsafar Resort in case of stolen vault of Rampur Municipal Council in 2005
आजम खां के रिसोर्ट में जांच करने पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर में नगरपालिका से 17 साल पहले चोरी हुई तिजोरी की तलाश में पुलिस शुक्रवार को सपा नेता आजम खां के रिसोर्ट पर पहुंची। पुलिस ने वहां लगभग एक घंटे तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। इसके बाद पुलिस वापस लौट आई।

विज्ञापन


नगरपालिका परिषद रामपुर की तिजोरी 2005 में चोरी हो गई थी। तिजोरी में कर्मचारियों के वेतन के लिए लगभग 11.50 लाख रुपये और कुछ कारतूस रखे हुए थे। इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई गई थी। उस वक्त पालिकाध्यक्ष रेशमा अफरोज थीं। कुछ दिन पहले पूर्व पालिकाध्यक्ष रेशमा अफरोज ने अपने पति पूर्व विधायक अफरोज अली खां के साथ कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपकर पालिका की चोरी हुई तिजोरी बरामद करने की मांग की थी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा था कि रामपुर में सबको पता है कि तिजोरी की चोरी में किसका हाथ है। जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन और मदरसा आलिया से चोरी हुई किताबें और अलमारी मिलने के बाद पुलिस ने तिजोरी की तलाश तेज कर दी थी। सीओ सिटी अनुज चौधरी के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस शुक्रवार की शाम अचानक आजम खां के हमसफर रिसोर्ट पर पहुंच गई।

विज्ञापन

यह रिसोर्ट आजम खां की पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और बेटे अब्दुल्ला आजम के नाम पर है। पुलिस वहां लगभग एक घंटे तक रही और रिसोर्ट का एक-एक कमरा खोलकर तलाशी ली। पुलिस ने रिसोर्ट के परिसर में भी सर्च अभियान चलाया। अभियान के दौरान कुछ नहीं मिलने पर पुलिस की टीम वापस लौट आई। इस दौरान एसडीेएम सदर निरंकार सिंह भी पुलिस टीम के साथ रहे।

विज्ञापन

सीओ सिटी अनुज चौधरी ने बताया कि हमारे पास कुछ इनपुट था। उसके आधार पर हमसफर रिसोर्ट में तलाशी ली गई है। पुलिस ने यहां लगभग एक घंटे तक तलाशी अभियान चलाया, लेकिन कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि यह सर्च अभियान विवेचना का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed