{"_id":"69fa58854563f1661f03258f","slug":"police-investigate-allegations-of-erecting-a-pole-and-placing-blue-flags-on-the-road-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115073-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: रास्ते में बल्ली गाढ़कर नीले झंडे लगाने का आरोप, पुलिस ने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: रास्ते में बल्ली गाढ़कर नीले झंडे लगाने का आरोप, पुलिस ने की जांच
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव पंडितपुर में रास्ते में बल्ली गाढ़कर नीले झंडे लगाने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की और बंद किए गए रास्ते को खुलवाया।
गांव निवासी भगत सिंह ने मंगलवार को कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की कि सार्वजनिक रास्ते पर एक समूह के लोगों ने उसके घर के आगे सार्वजनिक स्थान पर बल्ली लगाकर और वहां डॉ भीमराव आंबेडकर के झंडे लगाकर रास्ते को अवरुद्ध कर दिया है। आरोप लगाया कि वहां पर डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। रास्ते में पशु बांधने का भी आरोप लगाया। उसे एससी-एसटी एक्ट के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। शिकायत पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की जांच में पता चला कि मामला रास्ते से निकलने के विवाद का है। पुलिस ने बंद किए गए रास्ते को खुलवा दिया। वहां लगे झंडे भी हटवा दिए। पुलिस का कहना है की जांच में मामला रास्ते के विवाद का पाया गया। वहां पर एक झंडा लगा हुआ मिला था। जो काफी समय पहले से लगा हुआ था। दोनों पक्षों को गांव में शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। संवाद