फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Police have initiated an investigation after a case was registered regarding an attempt to become a double voter.

Moradabad News: डबल वोटर बनने के प्रयास में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने शुरू की जांच

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Police have initiated an investigation after a case was registered regarding an attempt to become a double voter.
बिलारी। विधानसभा क्षेत्र तीस बिलारी के दो अलग-अलग बूथों पर डबल वोट बनवाने के प्रयास को लेकर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शनिवार सुबह पुलिस ने जांच शुरू कर दी। दोनों विवेचक तहसील कार्यालय पहुंचे, आवेदन संबंधी अभिलेख जांचने के साथ ही वादी के बयान लिए।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 318 ढकिया पीरू की सूची में दर्ज मोहम्मद साहिल ने बिलारी विधानसभा क्षेत्र के सहसपुर गांव के बूथ संख्या 227 की सूची में वोटर के रूप में अपना नाम शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बिलारी विधानसभा क्षेत्र के ही असालतनगर बघा गांव के बूथ संख्या 326 के वोटर अजीम ने अपना एक और अन्य वोट इसी बूथ पर बनाए जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। बीएलओ द्वारा जांच करने के बाद मोहम्मद साहिल और अजीम के आवेदन पकड़ में आ गए थे। बीएलओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद शुक्रवार शाम तहसील के राजस्व निरीक्षक यशपाल गिरी ने साहिल और अजीम के खिलाफ थाना बिलारी में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ उप निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचकर रिपोर्ट के वादी राजस्व निरीक्षक के बयान लिए और जरूरी जानकारी जुटाई। इस दौरान अजीम द्वारा वोटर बनने के लिए ऑनलाइन किए गए आवेदन और बीएलओ द्वारा लगाई गई जांच रिपोर्ट की फोटो प्रति भी साक्ष्य के तौर पर ली। विवेचक के अनुसार बीएलओ मोहम्मद जुबैर ने बताया कि उन्हें मतदाता सूची में शामिल नामों की पहले से ही जानकारी थी जैसे ही अजीम का आवेदन सामने आया तभी उन्होंने जांच कर डबल वोटर बनने के लिए आवेदन करने की जांच रिपोर्ट लगा दी थी। विवेचक के अनुसार जांच के दौरान यह भी पता चला है कि बीते वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान अजीम ने अपना पहले से वोट बना होने के आधार पर वोट भी डाला था। उधर, साहिल के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट की जांच कर रहे उपनिरीक्षक राहुल कुमार ने बताया कि उन्होंने तहसील कार्यालय पहुंचकर साहिल द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन और बीएलओ की जांच रिपोर्ट संकलित की। जांच में पता चला है कि ठाकुरद्वारा क्षेत्र निवासी साहिल ने बिलारी के सहसपुर गांव में वोटर बनने के लिए अपनी ओर से ऑनलाइन आवेदन किया। साहिल से बयान लेने के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर तहसील कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार अजीम और साहिल दोनों के द्वारा नेशनल वोटर सर्विस पोर्टल पर बीते दिनों चले एसआइआर अभियान के दौरान नया वोटर बनने के लिए आवेदन किया था। दोनों का आवेदन जांच के दौरान नियम विरुद्ध होना पाया गया था। दोनों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed