{"_id":"692a0f0df6d03c0b1708667d","slug":"police-create-ruckus-in-hotel-for-not-providing-free-food-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-112375-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मुफ्त में खाना नहीं खिलाने पर पुलिस का होटल में उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मुफ्त में खाना नहीं खिलाने पर पुलिस का होटल में उत्पात
Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो 2 ठाकुरद्वारा नगर में काशीपुर रोड पर स्थित इंडियन होटल में पुलिस कर्मियों ने मारपीट की सं
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। मुफ्त में खाना न खिलाने पर पुलिस कर्मियों ने काशीपुर रोड पर स्थित होटल में बृहस्पतिवार रात बारह बजे जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि नशे में धुत पुलिस कर्मियों ने होटल में उत्पात मचाते हुए होटल स्वामी और कर्मचारियों को पीटकर गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। पुलिस की इस करतूत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसे संज्ञान में लेते हुए एसएसपी ने ठाकुरद्वारा कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र कुमार और सिपाही रजत बालियान को निलंबित कर दिया। वहीं होटल मालिक ने थाने में तहरीर देकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। जिस पर एसपी ग्रामीण ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।
घटना नगर में काशीपुर रोड पर तिकोनिया के पास स्थित इंडियन होटल की है। होटल के मालिक शारिक हुसैन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 12:15 बजे वह होटल बंद कर रहे थे। तभी कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र कुमार और सिपाही रजत बालियान तीन अज्ञात लोगों के साथ उनके होटल में आए। उन्होंने मुफ्त में खाना खिलाने को कहा। इस पर उसने उनसे कहा कि इस समय खाना खत्म हो गया है और वह होटल बंद कर रहे हैं। होटल मालिक के अनुसार कस्बा इंचार्ज और सिपाही मुफ्त में खाना खिलाने से मना करने पर भड़क गए और गाली देनी शुरू कर दी। पहले उसके साथ मारपीट की फिर होटल के कर्मचारियों को वाइफर से बुरी तरह मारा पीटा। कस्बा इंचार्ज पुलिस की वर्दी में थे। जबकि अन्य सादे कपड़ों में थे। करीब एक घंटे तक होटल में हंगामा करते रहे। शारिक के मुताबिक, पुलिस कर्मी नशे में थे। बाद में वे उसे गोकशी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर वहां से चले गए। इसकी शिकायत उसने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई है। शारिक हुसैन ने बताया कि एसएसपी कार्यालय से भी उससे घटना की वीडियो और सीसीटीवी फुटेज मांगी गई। जिसे उसने भेज एसएसपी कार्यालय को भेज दिया।
होटल स्वामी शारिक ने बताया कि वह मूल रूप से जनपद बिजनौर के नूरपुर के निवासी हैं। उन्होंने चार महीने पहले ही यहां पर होटल शुरू किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कस्बा इंचार्ज और सिपाही कई बार उसके होटल पर मुफ्त में खाना खा चुके हैं। वे खाने के बाद खाना पैक करा कर भी अपने साथ ले जाते थे।
विज्ञापन
आरोपी कस्बा इंचार्ज सुरेंद्र कुमार का कहना है कि होटल निर्धारित समय रात 10 बजे के बाद भी खुला हुआ था। इसलिए वह गश्त के दौरान होटल बंद कराने के लिए गए थे। उन्होंने मारपीट से इन्कार किया है। वहीं पुलिस कर्मियों के नशे में होने के आरोप पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार का कहना है कि इस बारे में होटल मालिक ने उन्हें जानकारी नहीं दी वरना वह पुलिस कर्मियों का मेडिकल परीक्षण कराते। कोतवाल ने भी कहा होटल रात दस बजे तक खुलने का समय है।