{"_id":"62acd85bd4329e484f038338","slug":"police-alert-on-agnipath-issue-city-news-mbd431793633","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुमे की नमाज हुई शांति पूर्ण संपंन, अब ‘अग्निपथ’ को लेकर पुलिस अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुमे की नमाज हुई शांति पूर्ण संपंन, अब ‘अग्निपथ’ को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। जुमे की नमाज शांति पूर्ण संपन्न कराने के बाद अब पुलिस प्रशासन के सामने ‘अग्निपथ’ की नई चुनौती आ गई। शुक्रवार दोपहर बाद तक मुगलपुरा क्षेत्र में जुटे रहे अफसर जुमे की नमाज के बाद नमाज के बाद अग्निपथ के अलर्ट पर शहर में शांति कायम करने में जुट गए। डीएम और एसएसपी ने पुलिस बल के साथ रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डा और अन्य सार्वजनिक स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की पैगंबर ए आजम पर आपत्तिजनक टिप्पणी से आक्रोशित मुस्लिम समाज के जुमे की नमाज के बाद एक बार फिर प्रदर्शन करने की आशंका पर शुक्रवार को प्रशासन और पुलिस मुस्तैद था। इसी दौरान सेना में भर्ती के लिए घोषित अग्निपथ योजना के विरोध में कई शहरों में तोड़फोड़ और आगजनी की सूचना आ गई। जुमे की नमाज के बाद अधिकारी शहर को अग्निपथ पर चल रहे युवाओं के रोष से बचाने में जुट गए।
जुमे के मद्देनजर प्रशासन और पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। असामाजिक तत्वों पर ड्रोन कैमरे से पैनी नजर रखी जा रही थी। जामा मस्जिद की ओर जाने वाले रास्तों पर 20 से अधिक जगह पुलिस बल तैनात किया गया, बैरीकेडिंग भी की गई थी। सिविल पुलिस के अलावा पीएसी और आरएएफ भी तैनात की गई थी। एडीएम सिटी आलोक वर्मा और एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया फोर्स के साथ जामा मस्जिद चौराहे पर तैनात रहे। इस दौरान शहर के गण्यमान्य और अमन पसंद लोग अफसरों के साथ चौराहे पर मौजूद रहे। नमाज अदा कर घर लौटने वालों को समझाते रहे कि वह कहीं रुकें नहीं, सीधे घर जाएं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसएसपी हेमंत कुटियाल भी भ्रमण पर रहे और अधीनस्थ अफसरों और पुलिस कर्मियों को जरूरी दिशा निर्देश देते रहे। इसके अलावा डीआईजी शलभ माथुर कटघर थाने में मौजूद रहे और पल-पल के हालातों की जानकारी लेते रहे। जुमे की नमाज शांति पूर्ण संपन्न होने और नमाजियों के घर लौटने के बाद ही अफसरों ने राहत की सांस ली। अब पुलिस के सामने अग्निपथ की नई चुनौती सामने आ गई है। शाम होते ही अफसर अग्निपथ को लेकर अलर्ट हो गए हैं। डीएम और एसएसपी ने शहर का भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।