फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Pokka Boing disease in sugarcane, farmers worried

Moradabad News: गन्ने में लगा पोक्का बोइंग रोग, किसान चिंतित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
Pokka Boing disease in sugarcane, farmers worried
कांठ (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

इस समय गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग दिखाई दे रहा है। इसे लेकर क्षेत्र के गन्ना उत्पादक किसान चिंतित हैं। उन्होंने गन्ने को इससे बचाव के उपाए किए जाने की मांग की है।

राजकीय कृषि रक्षा इकाई छजलैट के प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि अभी इस रोग की शुरुआत है। इसमें सबसे पहले गन्ने के अगोले की पत्तियों पर सिकुड़न आ जाती है और हल्के रंग के धब्बे भी दिखाई देते हैं। रोग बढ़ने पर संक्रमित पत्तियां मुरझाकर काली पड़ जाती हैं। पत्तियों का ऊपरी भाग सड़कर गिर जाता है, जिससे पौधे का विकास रुक जाता है। रोग के इस अवस्था को क्लोरोटिक कहते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पोक्का बोइंग रोग की दूसरी अवस्था सबसे खतरनाक मानी जाती है, जिसमें गन्ने के पौधे के ऊपर की सारी पत्तियां सड़कर गिर जाती हैं और ऊपरी हिस्सा नुकीला हो जाता है। रोग की इस अवस्था को टॉप रॉट या ऊपरी सड़न कहते हैं। तीसरी अवस्था को नाइफ कट अवस्था कहते हैं, इसमें ऊपर की पोरियां छोटी रह जाती हैं और उन पर चाकू जैसे कटे हुए निशान दिखाई देते हैं। रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखने के बाद किसानों को लगातार खेतों का निरीक्षण करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोक्का बोइंग रोग होने पर यह करें उपचार
रोग के प्रारंभिक लक्षण दिखने पर कॉपर ऑक्सी क्लोराइड 50%, डब्ल्यू पी का 0.2 प्रतिशत (अर्थात एक लीटर पानी में दो ग्राम दवा की मात्रा) या कार्बेंडाजिम 50% डब्ल्यू पी का 0.1 प्रतिशत (अर्थात एक लीटर पानी में एक ग्राम दवा की मात्रा) का 15 दिन के अंतराल पर कम से कम दो बार छिड़काव करें। आवश्यकतानुसार तीसरा छिड़काव भी कर सकते हैं। -अनिल कुमार, कृषि रक्षा इकाई प्रभारी, छजलैट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed